सोमवार, 11 मई 2020

धातु किसे कहते है ? इसके गुणों को लिखें ? तथा इसके उपयोग को बताएं ?

धातु किसे कहते है? इसके गुण को लिखें ? इसके गुण को लिखें ? धातुओं के उपयोग को बताएँ ?  

धातु  -  वैसे पदार्थ जिसमे एक विशेष  प्रकार की चमक  होती है , कठोरता , तन्यता , आघातवयता इत्यादि का गुण पाया जाता है धातु कहलाता है |

धातुओं के गुण निम्नलिखित है  -

धातुओं भौतिक गुण -

1) कठोरता (hardness) -  धातुएँ सामान्यतः कठोर होती है , लेकिन उसकी कठोरता एक सामान नहीं होती है |

जैसे लोहा , सोना , चांदी,सोडियम , इयादि |

2) भौतिक अवस्था  -  अधिकांश धातुएँ साधारण ताप पर सामान्यतः ठोस होती है| लेकिन पारा धातु होते हुए भी साधारण ताप पर द्रव है |

3) आघातवर्धनीयता  -  अधिकांश धातुएं आघातवर्ध्य होती है |

4) तन्यता  -  अधिकांश धातुओं में तन्यता का गुण पाया जाता है |उससे तार खींचे जा सकता है |

5) धातुई चमक  - धातुओं में एक विशेष प्रकार की चमक होती है |

6) धात्विक ध्वनि - धातुएं साधारणतया धात्विक ध्वनि उ्पन्न करती है |

7) विधुत चालन - धातुएँ साधारणतया विधुत का सुचालक होती है |

8) ऊष्मा का चालन - धातुएँ ऊष्मा का सुचालक होती है |

9) गलनांक एवं क्वथनांक - धातुओं के गलनांक एवं क्वथनांक उच्च होता है |
10) घनत्व - धातुओं के घनत्व उच्च होता है |

धातुओं के रासायनिक गुण -

1) धातुएँ विधुत धनात्मक होती है |
2) वायु या ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया - धातुएँ वायु या ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया करके ऑक्ससाइड का निर्माण करती है |
3) जल के साथ अभिक्रिया - धातुएँ जल के साथ अभिक्रिया करके हाइड्राक्ससाइड बनाती है , तथा हाइड्रोजन गैस मुक्त करती है |
4) अम्लों के साथ अभिक्रिया - अलग - अलग धातुओं की अम्लों के साथ भी अलग - अलग  अभिक्रिया होती है |अधिकांश अभिक्रियाशील धातुएँ अम्लों से अभिक्रिया कर लवण बनाती है तथा हाड्रोजन गैस उत्पन्न करती है 
5) क्षारको के साथ अभिक्रिया - जस्ता एवं ऐलुमिनियम कांस्टिक क्षारो से अभिक्रिया कर हाड्रोजन गैस मुक्त करती है|

    धातुओं के उपयोग निम्नलिखित है -

1) धातुओं में एक विशेष प्रकार की चमक होती है जिसके कारण इसका उपयोग आभूषण के निर्माण में किया जाता है|
2) धातुओं में तन्यता का गुण पाया जाता है इसलिए इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के तार बनाने में होता है |
3) धातुएं विधुत का सुचालक होती है जिसके कारण इसका उपयोग विधुत यंत्रो में किया जाता है |
4) धातुओं में ध्वनि उत्पन्न होती है इसलिए इसका उपयोग धातुएँ घंटी बनाने में किया जाता है |
5) धातुएं ऊष्मा का सुचालक होती है इसलिए इसका उपयोग भोजन पकाने तथा पानी उबालनेवाले बर्तनो के निर्माण में किया जाता है |
6) पारा का उपयोग तापमापी में होता है |
7) सोडियम , टाइटेनियम ,जर्कोनियम आदि धातुओं का उपयोग पसरमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विज्ञानं के क्षेत्र में किया जाता है |
          देखा जाए तो हमलोग संयुक्त रूप से धातुओं का उपयोग जीवन के हरेक  क्षेत्र में करते है |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें