सोमवार, 8 जून 2020

उत्तल लेंस और अवतल लेंस में अंतर लिखें ?

उत्तल लेंस और अवतल लेंस में अंतर लिखें ?

   उत्तल लेंस और अवतल लेंस में अंतर निम्नलिखित है

( 1 ) वैसे गोलीय लेंस जिसका दोनों किनारो की अपेक्षा बिच का भाग मोटा होता है उत्तल लेंस कहलाता है |
                जबकि वैसे गोलीय लेंस जिसका दोनों किनारो की अपेक्षा बीच का भाग पतला होता है अवतल लेंस कहलाता है |

( 2 ) उत्तल लेंस में मध्य भाग की अपेक्षा दोनों किनारा  पतला होता है |
            जबकि अवतल लेंस में मध्य भाग की अपेक्षा दोनों किनारा मोटा होता है |

( 3 ) उत्तल लेंस प्रकाश को अभिसरित करता है |
               जबकि अवतल लेंस प्रकाश को अपसरित करता है |

( 4 ) उत्तल लेंस की फोकस वास्तविक होता है |
                जबकि अवतल लेंस की फोकस काल्पनिक होता है |

( 5 ) उत्तल लेंस में बना प्रतिबिम्ब वास्तविक और आभासी दोनों प्रकार का बनता है |
          जबकि अवतल लेंस में बना प्रतिबिम्ब आभासी होता है |

( 6 )  उत्तल लेंस में बना प्रतिबिम्ब सीधा और उल्टा दोनों प्रकार का बनता है |
         जबकि अवतल लेंस में बना प्रतिबिम्ब सीधा बनता है |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें