ऐलुमिनियम का निष्कर्षण कैसे किया जाता है ?
ऐलुमिनियम के प्रमुख अयस्क -
(1) बॉक्साइड ( Al2O3.2H2O )(2) कोरण्डम ( Al2O3 )
(3) क्रायोलाइट ( Na3 AlF6 )
ऐलुमिनियम धातु का निष्कर्षण मुख्यतः बॉक्साइड अयस्क से किया जाता है |सबसे पहले बॉक्साइड अयस्क को सांद्रण किया जाता है | सान्द्रीकृत अयस्क को चुना की उपस्थिति में सोडियम कार्बोनेट के साथ गर्म किया जाता है| जिसके परिणामस्वरूप सोडियम ऐलुमिनेट का निर्माण होता है|
Al2O3 + Na2CO3 ⟶ 2NaAlO2 + CO2
बचे शेष अवशेष को जल के साथ मिला दिया जाता है | जिससे सोडियम ऐलुमिनेट जल में घुल जाता है | जबकि अविलेय अपद्रव्य यथावत रह जाता है| जिसे छानकर अलग कर दिया जाता है |इसके बाद छनित द्रव में 50-60 °C पर कार्बन डाइऑक्सइड गैस प्रवाहित किया जाता है| जिससे ऐलुमिनियम हाइड्राऑक्साइड का अवक्षेप प्राप्त होता है |अवक्षेप को छानकर सूखा लिया जाता है | इसके बाद इसे तीव्रता से गर्म कर shudh ऐलुमिनियम ऑक्साइड (ऐलूमिना ) प्राप्त कर लिया जाता है |
2NaAlO2 + 3H2O + CO2 ⟶ Al(OH)3 + Na2CO3
2Al(OH)3 ⟶ Al2O3 + 3H2O
ऐलूमिना को वैधुत अपघटन की क्रिया द्वारा शुद्ध ऐलुमिनियम प्राप्त किया जाता है जो कैथोड पर एकत्रित हो जाता है |
https://youtu.be/_X4rdnJkJvQ
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें