शुक्रवार, 11 मार्च 2022

निम्न की परिभाषा लिखें विद्युत विभव विद्युत धारा विभवंतार प्रतिरोध इसके si मात्रक भी लिखे

  निम्न की परिभाषा लिखें विद्युत विभव , विद्युत धारा , विभवंतार , प्रतिरोध ,  विधुत धारा की प्रबलता ? इसके si  मात्रक भी लिखे  

                विधुत विभव 

  इकाई धन आवेश को अनंत से किसी बिंदु तक लाने में किए गए कार्य को उस बिंदु पर विद्युत विभव कहा जाता है इस का एस आई मात्रक वोल्ट होता है जिसे V से सूचित किया जाता है |

    1V  = 1J/C होता है 

                         विधुत धारा 

              किसी चालक पदार्थ में किसी भी दिशा में दो बिंदुओं के बीच आवेश के व्यवस्थित प्रवाह  होता है उस प्रवाह को विद्युत धारा कहा जाता है | 

 विद्युत धारा का मात्रक एंपियर होता है जिसे अंग्रेजी के बड़े अक्षर A से सूचित किया जाता है | 

   1A = 1C/1S  होता है | 

                            विभवांतर 

            दो बिंदुओं के बीच निम्न विभव से उच्च  विभव तक  इकाई धन आवेश को ले जाने में किया गया  कार्य को विभवांतर कहा जाता है |

                विभवांतर का भी एस आई  ( SI  ) मात्रक बोल्ट होता है जिसे अंग्रेजी के बड़े अक्षर V से सूचित किया जाता है  |

                           प्रतिरोध 

 किसी पदार्थ का वह गुण जो उससे होकर विद्युत धारा के प्रवाह का विरोध करता है | उस पदार्थ का विद्युत प्रतिरोध या केवल प्रतिरोध कहा जाता है |

              प्रतिरोध का एस आई  ( SI ) मात्रक ओम होता है | जिसे ग्रीक भाषा के बड़े अक्षर ओमेगा (     ) द्वारा सूचित किया जाता है |

   1 ओम = 1V/1A = V/A

                     विधुत धारा की प्रबलता 

 किसी चालक के किसी अनुप्रस्थ काट को पार करने वाले विद्युत धारा की प्रबलता उस अनुप्रस्थ काट  से होकर प्रति इकाई समय में प्रवाहित आवेश का परिमाण होता है | 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें