शुक्रवार, 11 नवंबर 2022

घरेलू विद्युत परिपथ में श्रेणी क्रम संयोजन का उपयोग क्यों नहीं किया जाता है ?

  घरेलू विद्युत परिपथ में श्रेणी क्रम संयोजन का उपयोग क्यों नहीं किया जाता है ? 

 घरेलू विद्युत परिपथ में श्रेणी क्रम  संयोजन का उपयोग नहीं किया जाता है , क्योंकि श्रेणी क्रम में प्रतिरोध बहुत अधिक हो जाता है | और अधिक प्रतिरोध होने के कारण परिपथ में प्रवाहित होने वाली विद्युत धारा की मात्रा बहुत कम हो जाती है | जबकि देखा जाए तो पाशर्व क्रम  या समानांतर क्रम में परिपथ को जोड़ने पर प्रतिरोध का मान बहुत कम हो जाता है | जिसके कारण धारा का मान बहुत बढ़ जाता है | इसलिए घरेलू परिपथ में श्रेणी क्रम संयोजन का उपयोग नहीं करते हैं | क्योंकि इससे धारा की मात्रा बहुत कम हो जाने के कारण सही मात्रा में धारा नहीं मिल पाता है | इसलिए घरेलू परिपथ में समांतर क्रम का उपयोग किया जाता है |

शनिवार, 5 नवंबर 2022

विद्युत लैंपो के तंतुओं के निर्माण में प्राय: एकमात्र टंगस्टन का ही उपयोग क्यों किया जाता है ?

  विद्युत लैंपो के तंतुओं के निर्माण में प्राय:  एकमात्र टंगस्टन का ही उपयोग क्यों किया जाता है ? 

 विद्युत लैम्प  के निर्माण में  टंगस्टन का ही उपयोग करते हैं क्योंकि टंगस्टन का गलनांक अत्यधिक उच्च होता है  यह बिना गले 2700 डिग्री सेल्सियस  श्वेत तप्त ताप  प्राप्त कर सकता है और प्रकाशित हो जाता है | 

    इसलिए  विधुत लैंपों के तंतुओ के निर्माण में प्रायः एक मात्र टंगस्टन का ही उपयोग किया जाता है |