शनिवार, 13 जनवरी 2024

पौधों में जल और खनिज लवण का परिवहन कैसे होता है ?

       पौधों में जल और खनिज लवण का परिवहन कैसे होता है ? 

             पौधों में जाइलम कोशिकाएं मौजूद होती है  जिसके द्वारा पौधों में जल तथा खनिज लवण मृदा अर्थात मिट्टी से पत्तियों तक परिवहन करते रहता है | पादप में जाइलम कोशिकाएं  , जड़ , तना तथा पत्तियों से जाइलम कोशिकाएं परस्पर जुड़कर संयोजी मार्ग बनाता है |


  जब जड़ो की कोशिकाएं मृदा से लवण प्राप्त करती है तो ये मृदा तथा जड़ के लवणों में सांद्रता में फर्क उत्पन्न करती है जिसके कारण निरंतर गति जाइलम में होती रहती है |इसमें परासरण दबाव उत्पन्न होता है जिसके फलस्वरूप जल और खनिज लवण एक कोशिका से दूसरे कोशिका में परासरण के कारण परिवहित होते रहता है | जब पौधों में वाष्पोत्सर्जन के कारण जल की निरंतर ह्रास होता रहता है | जिसके कारण चूषक बल उतपन्न होता है जिसके फलस्वरूप पौधों में लवणोकि हमेशा गति होती रहती है और जल तथा लवणों का परिवहन होते रहता है | इस प्रकार पादपों में जल तथा खनिज लवणों का परिवहन होते रहता है | 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें