मनुष्य में वहन तंत्र के घटक कौन कौन से है ? इन घटको के कार्य क्या है ?
मनुष्य में वहन तंत्र के घटक कौन कौन है ?
मनुष्य में निम्नलिखित वहन तंत्र है
(i) ह्रदय
(ii) रुधिर
(iii) रुधिर वाहिकाएँ
इन घटको के कार्य
(i) ह्रदय - ह्रदय मनुष्य के शरीर में एक पम्पिंग अंग है | ये मनुष्य के शरीर में पम्पिंग का कार्य करता है | ये मनुष्य के शरीर में रुधिर को प्रवाहित करता है | ह्रदय विऑक्सिजनित रुधिर को मनुष्य के शरीर के विभिन्न हिस्सो से प्राप्त करता है | तथा ऑक्सिजनित रुधिर को मनुषहिस्से शरीर के पुरे हिस्से में पंप करता है |
(ii) रुधिर - रुधिर मनुष्य के शरीर में tतरल संयोजी उत्तक है , रुधिर में निम्न पदार्थ उपस्थित रहता है
( a) प्लाज्मा
(b) लाल रक्त कनिका
(c) श्वेत रक्त कनिका
(d) प्लेटलेट्स
(a) प्लाज्मा - प्लाज्मा , मनुष्य के शरीर में तरल रूप में भोजन , कार्बन डाइऑक्साइड तथा नाइट्रोजनयुक्त उत्सर्जन पदार्थो का परिवहन करता है |
(b) लाल रक्त कनिका - लाल रक्त कनिकाऐं श्वशन गैसों तथा हार्मोनों का परिवहन करता है |
(c) श्वेत रक्त कनिका - श्वेत रक्त कणिकाएं मनुष्य की शरीर की रक्षा प्रणाली है जो संक्रमणो में मनुष्य को राक्षा करता है |
(d) प्लेटलेट्स - रुधिर प्लेटलेट्स भी मनुष्य के शरीर का अहम् हिस्सा है जो मनुष्य में रुधिर हानि को रोकता है |
जब मनुष्य घायल हो जाता है तो उस समय उसके शरीर के किसी भी हिस्से से जब रक्त गिरने लगता है | तो उस समय प्लेटलेट्स रक्त को थक्का बनाकर रक्त को गिरने से रोकती है |
(iii) रुधिर वाहिकाएं - रुधिर वाहिकाओं का एक जाल होता है | जो मनुष्य के पुरे शरीर में परिवहन मे मदद करता है |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें