गोलीय दर्पण किसे कहते है ? इसके बारे में लिखे
गोलीय दर्पण -
वैसे दर्पण जिसका परावर्तप सतह किसी खोखले गोले का एक भाग होता है गोलीय दर्पण कहलाती है |गोलीय दर्पण कांच के एक टुकड़े को कलई कर बनाया जाता है |
![]() |
गोलीय दर्पण |
गोलीय दर्पण दो प्रकार के होते है -
( 2 ) उत्तल दर्पण
( 1 ) अवतल दर्पण -
वैसे गोलीय दर्पण जिसका परावर्तक सतह धसा हुआ होता है तथा कलई सतह उठा हुआ होता है उसे अवतल दर्पण कहा जाता है |
![]() |
अवतल दर्पण |
( 2 ) उत्तल दर्पण -
वैसे गोलीय दर्पण जिसका परावर्तक सतह उठा हुआ होता है तथा कलई सतह धसा हुआ होता है उसे उत्तल दर्पण कहा जाता है |
![]() |
उत्तल दर्पण |
* ध्रुव ( pole ) किसे कहते है ?
गोलीय दर्पण के मध्य बिंदु को दर्पण का ध्रूव कहा जाता है |
दिए गए गोलीय दर्पण में p दर्पण का ध्रुव है |
* वक्रता - केंद्र किसे कहा जाता है ?
गोलीय दर्पण जिस गोले का भाग होता है उस गोले के केन्द्र को दर्पण का वक्रता - केंद्र कहा जाता है |* वक्रता त्रिज्या किसे कहते है ?
गोलीय दर्पण जिस गोले का भाग होता है उसकी त्रिज्या को वक्रता त्रिज्या कहा जाता है |
दिए गए गोलीय दर्पण में PC = R , दर्पण की वक्रता त्रिज्या है |
* प्रधान अक्ष या मुख्य अक्ष किसे कहते है ?
गोलीय दर्पण के ध्रुव से वक्रता केंद्र को मिलाने वाली सरल रेखा को गोलीय दर्पण का प्रधान अक्ष कहा जाता है |
इसे भी जाने -
अवतल दर्पण और उत्तल दर्पण में अंतर -
रासायनिक समीकरण किसे कहते है -
रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते है
क्लास 8th से 10th के math और science का वीडियो देखने के लिए हमारी YOUTUBE CHANNEL
N K EDUCATION ADDA
को SUBSCRIBE करे और वीडियो को देखते रहीए
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें