विज्ञान किसे कहते हैं ? वनस्पति विज्ञान कितने प्रकार के होते हैं?
विज्ञान -
सावधानी पूर्वक और क्रमबद्ध तरीके से किए गए प्रयोगों और परीक्षणों द्वारा प्राप्त ज्ञान को विज्ञान कहा जाता है|विज्ञान को को दो भागों में बांटा गया है
(1) भौतिक विज्ञान (2) जीव विज्ञान
भौतिक विज्ञान -
भौतिक विज्ञान, विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत निर्जीव पदार्थों और उससे संबंधित घटनाओं के बारे में अध्ययन किया जाता है |भौतिक विज्ञान कहलाता है |
भौतिक विज्ञान को दो भागों में बांटा गया है|
(1) भौतिकी -
भौतिकी , भौतिक विज्ञान वह शाखा है जिसके अंतर्गत अजैय सृष्टि , ध्वनि , विद्युत, ताप इत्यादि पदार्थों का अध्ययन किया जाता है | उसे भौतिकी कहा जाता है |इसके अंतर्गत प्राकृत जगत या उसकी भीतरी क्रियाओं का अध्यन किया जाता है | जैसे काल , गति
इत्यादि|
भौतिकी का सिद्धांत ऊर्जा संरक्षण का नियम है | इसके अनुसार समस्त ऊर्जा स्टीर होती है | सामुदाय
की आंतरिक क्रियाओ के द्वारा इसे बढ़ाया या घटाया
नहीं जा सकता है | इसको सिर्फ और सिर्फ एक रुप से
दूसरे रूप में परिवर्तित किया जा सकता है अर्थात इसका रूपांतरण किया जा सकता है|
(2 )रसायन शास्त्र -
रसायन शास्त्र भौतिक विज्ञान की शाखा है जिसके अंतर्गत पदार्थों की संघटन गुण संरचना और प्रतिक्रियाओं के दौरान हुए परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है | रसायन शास्त्र कहलाता है|रसायन का शाब्दिक विन्यास होता है - रस + आयन , जिसका शाब्दिक अर्थ है रसो (द्रव ) का अध्ययन इसे केंद्रीय या आधारभूत विज्ञान भी कहा जाता है|
जीव विज्ञान -
जीव विज्ञान विज्ञान की शाखा है जिसके अंतर्गत पेड़ पौधों तथा जीवो के बारे में अध्ययन किया जाता है |जीव विज्ञान कहलाता है |जीव विज्ञान का जनक अरस्तु को माना जाता है वे महान वैज्ञानिक थे |
जीव विज्ञान को दो भागों में बांटा गया है -
(1)वनस्पति विज्ञान -
वनस्पति विज्ञान जीव विज्ञान की वह शाखा
है |के अंतर्गत पेड़ पौधे या वनस्पति के बारे में अध्ययन किया जाता है | वनस्पति विज्ञान कहलाता है|
वनस्पति विज्ञान के जनक ग्रीक महान वैज्ञानिक थियोफ्रेस्ट्स थे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें