गुरुवार, 10 मार्च 2022

विद्युत परिपथ किसे कहते हैं ? विद्युत परिपथ में फ्यूज तार क्यों लगाए जाते हैं ?

  विद्युत परिपथ किसे कहते हैं ? विद्युत परिपथ में फ्यूज तार क्यों लगाए जाते हैं ?

                        विद्युत परिपथ 

 जिस पथ से होकर विद्युत धारा का प्रवाह होता है उसे विद्युत परिपथ कहा जाता है | 

 विद्युत धारा का प्रवाह तभी हो सकता है जब उसका पथ  पूरा हो  खुले विद्युत परिपथ में धारा का प्रवाह नहीं होता है | 

    विद्युत परिपथ में फ्यूज तार क्यों लगाए जाते हैं ? 

      विद्युत परिपथ में फ्यूज तार सुरक्षा की दृष्टि से लगाया जाता है |

 बिजली के ऊपर उपस्करों तथा  बिजली की धारा ले जाने के लिए जो परिपथ बनाया जाता है | उसमें फ्यूज तार लगा जाता है फ्यूज तार जस्ता या लेड और टीन  की मिश्र धातु का तार लगा होता है |  फ्यूज तार की प्रतिरोधकता अधिक और गलनांक कम होता है | जिसके कारण जब परिपथ में अचानक धारा की प्रबलता आवश्यकता से अधिक बढ़ जाती है | तब धारा से उत्पन्न अत्यधिक उस्मा फ्यूज के तार को पिघला देती हैं | क्योंकि फ्यूज के तार का गलनांक कम होता है | इसलिए यह  पिघल जाती है | और परिपथ टूट जाता है जिसके कारण उस परिपथ में धारा का प्रवाहित होना बंद हो जाता है | और उसमें लगे  सभी उपकरण  जैसे पंखे , बल्ब,  फ्रीज , टेलीविजन , ट्रांजिस्टर , मोटर आदी   जलने से बच जाते हैं |

              इस प्रकार विद्युत परिपथ में फ्यूज तार लगाकर सभी उपकरण को सुरक्षा दी जाती हैं | जिसके कारण सभी उपकरण सुरक्षित रहते हैं |

        इसीलिए विद्युत परिपथ में फ्यूज तार लगाई जाती है | ताकि विद्युत परिपथ में लगे सभी उपकरण  जलने से बचे रहे |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें