मंगलवार, 15 मार्च 2022

ऐमीटर तथा वोल्टमीटर किसे कहा जाता है ? ऐमीटर तथा वोल्टमीटर में अंतर लिखे

     ऐमीटर तथा वोल्टमीटर  किसे कहा जाता है ? ऐमीटर तथा वोल्टमीटर में  अंतर लिखे   

                       ऐमीटर 

  वैसे यंत्र जिसके द्वारा किसी विद्युत परिपथ की धारा को मापा जाता है उसे ऐमीटर कहा जाता है | 

        ऐमीटर को किसी परिपथ में जुड़े उपकरणों के साथ इस  प्रकार जोड़ा जाता है कि  परिपथ की कुल धारा इस यंत्र से होकर प्रवाहित हो |

                  वोल्टमीटर

 वैसे यंत्र जिसके द्वारा किसी विद्युत परिपथ के किन्ही दो बिंदुओं के बीच विभवांतर को  मापा जाता है उसे  वोल्टमीटर कहा जाता है |

                 ऐमीटर तथा वोल्टमीटर में  अंतर लिखे   

         ऐमीटर और वोल्ट्मीटर में अंतर निम्नलिखित है -

 (1) वैसे यंत्र जिसके द्वारा किसी विद्युत परिपथ की धारा को मापा जाता है उसे ऐमीटर कहा जाता है | 

           जबकि वैसे यंत्र जिसके द्वारा किसी विद्युत परिपथ के किन्ही दो बिंदुओं के बीच विभवांतर को  मापा जाता है उसे  वोल्टमीटर कहा जाता है | 

(2)  एमीटर किसी विद्युत परिपथ में विद्युत धारा की प्रबलता को मापता है | 

           जबकि वोल्टमीटर  किसी विद्युत परिपथ में किन्ही दो बिंदुओं के बीच विभवांतर को मापता है | 

(3)   ऐमीटर का स्केल  एंपियर में अंकित रहता  है | 

         जबकि वोल्टमीटर का स्केल वोल्ट में अंकित रहता है | 

(4) ऐमीटर को किसी विद्युत परिपथ में श्रेणी क्रम में जोड़ा जाता है |

                जबकि वोल्टमीटर को किसी विद्युत परिपथ में समानांतर क्रम में जोड़ा जाता है |



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें