शुक्रवार, 16 सितंबर 2022

हिमालय एवं प्रायद्वीपीय नदियों में अंतर लिखें ?

 

     हिमालय एवं प्रायद्वीपीय नदियों  में अंतर 



 (i) हिमालय की नदियां अधिक लंबी होती है जबकि प्रायद्वीप पठार की नदियां कम लंबी होती है

(ii)  हिमालय की नदियां hहिमाच्छादित  प्रदेशों से निकलती है और वर्षा तथा बर्फ के पिघलने से जल प्राप्त करती हैं अतः यह वर्ष भर  बहने वाली नदियां होती है जबकि  प्रायद्वीपीय नदियां वर्षा पर निर्भर करती है इसलिए ग्रीष्म ऋतु में सूख जाती है |

 (iii)  हिमालय की नदियां गहरे गार्ज  का निर्माण करती है जबकि प्रायद्वीपीय  नदियां उथली  घाटियों में बहती है |

  (iv)  हिमालय की नदियां विसर्प  बनाती है और मार्ग  भी बदल लेती है जबकि प्रायद्वीपीय नदियां अपेक्षाकृत सीधा मार्ग अपनाती है और अपना मार्ग नहीं बदलती है

  (v)  हिमालय की नदियां अपने विकास की बाल्यावस्था में है जबकि प्रायद्वीपीय नदियां प्रौढ़ावस्था में पहुंच चुकी है |

  (vi)  हिमालय की नदियां पूर्ववर्ती है जबकि प्रायद्वीपीय नदियां अनुवर्ती है|

मंगलवार, 13 सितंबर 2022

किसी चालक तार का प्रतिरोध किन बातों पर निर्भर करता है ?

  किसी चालक तार का प्रतिरोध किन बातों पर निर्भर करता हैu ? 

   किसी चालक तार का प्रतिरोध निम्नलिखित बातों पर निर्भर करता है |

 (1) चालक तार की लंबाई पर - किसी  चालक तार का प्रतिरोध R और उसकी लंबाई l के समानुपाती होता है|

                            R    l .

 अर्थात तार की लंबाई जितनी अधिक होगी उसका प्रतिरोध उतना ही अधिक होगा |

 (2) तार की मोटाई पर - किसी चालक तार का प्रतिरोध R और उसके अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल A के  व्युत्क्रमानुपाती  होता है | 

                     R     1/A

 अर्थात  तार जितना ही मोटा होगा उसका प्रतिरोध उतना ही कम होगा ,  तथा तार जितना ही पतला होगा उसका प्रतिरोध उतना ही अधिक होगा |

(3)  चालक तार के पदार्थ पर -  किसी चालक तार का प्रतिरोध चालक तार के पदार्थ पर भी निर्भर करता है |  जैसे भिन्न-भिन्न पदार्थों के तार समान लंबाई और समान मोटाई  के  हो तो  भी उनके प्रतिरोध भिन्न-भिन्न होगा |

(4)  चालक के ताप पर - चालक पदार्थ के ताप बढ़ने से चालक का प्रतिरोध बढ़ता है |