शनिवार, 5 नवंबर 2022
विद्युत लैंपो के तंतुओं के निर्माण में प्राय: एकमात्र टंगस्टन का ही उपयोग क्यों किया जाता है ?
गुरुवार, 10 मार्च 2022
विद्युत परिपथ किसे कहते हैं ? विद्युत परिपथ में फ्यूज तार क्यों लगाए जाते हैं ?
विद्युत परिपथ किसे कहते हैं ? विद्युत परिपथ में फ्यूज तार क्यों लगाए जाते हैं ?
विद्युत परिपथ
जिस पथ से होकर विद्युत धारा का प्रवाह होता है उसे विद्युत परिपथ कहा जाता है |
विद्युत धारा का प्रवाह तभी हो सकता है जब उसका पथ पूरा हो खुले विद्युत परिपथ में धारा का प्रवाह नहीं होता है |
विद्युत परिपथ में फ्यूज तार क्यों लगाए जाते हैं ?
विद्युत परिपथ में फ्यूज तार सुरक्षा की दृष्टि से लगाया जाता है |
बिजली के ऊपर उपस्करों तथा बिजली की धारा ले जाने के लिए जो परिपथ बनाया जाता है | उसमें फ्यूज तार लगा जाता है फ्यूज तार जस्ता या लेड और टीन की मिश्र धातु का तार लगा होता है | फ्यूज तार की प्रतिरोधकता अधिक और गलनांक कम होता है | जिसके कारण जब परिपथ में अचानक धारा की प्रबलता आवश्यकता से अधिक बढ़ जाती है | तब धारा से उत्पन्न अत्यधिक उस्मा फ्यूज के तार को पिघला देती हैं | क्योंकि फ्यूज के तार का गलनांक कम होता है | इसलिए यह पिघल जाती है | और परिपथ टूट जाता है जिसके कारण उस परिपथ में धारा का प्रवाहित होना बंद हो जाता है | और उसमें लगे सभी उपकरण जैसे पंखे , बल्ब, फ्रीज , टेलीविजन , ट्रांजिस्टर , मोटर आदी जलने से बच जाते हैं |
इस प्रकार विद्युत परिपथ में फ्यूज तार लगाकर सभी उपकरण को सुरक्षा दी जाती हैं | जिसके कारण सभी उपकरण सुरक्षित रहते हैं |
इसीलिए विद्युत परिपथ में फ्यूज तार लगाई जाती है | ताकि विद्युत परिपथ में लगे सभी उपकरण जलने से बचे रहे |
शुक्रवार, 19 नवंबर 2021
मानव दृष्टि दोष किसे कहते है दृष्टि दोष होने के कारण तथा इसका उपचार बताएं
मानव दृष्टि दोष किसे कहते है दृष्टि दोष होने के कारण तथा इसका उपचार बताएं
सामान्य स्वस्थ नेत्र द्वारा अनंत पर रखी वस्तुओं से लेकर स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दुरी तक रखी गई वस्तुओ को स्पष्ट देखा जा सकता है | कई कारणों से नेत्र बहुत दूर स्थिति या निकट स्थित वस्तुओं का स्पष्ट प्रतिबिंब रेटिना पर बनाने की क्षमता खो देता है | जिसे दृष्टि दोष कहा जाता है |
मानव नेत्र में दृष्टि दोष तीन प्रकार के होता है
निकट दृष्टि दोष
दूर दृष्टि दोष
जरा दूरदर्शिता
निकट दृष्टि दोष किसे कहते है निकट दृष्टि दोष होने के कारण तथा निवारण (उपचार ) बताएं
मानव नेत्र में उत्पन्न वैसा दोष जिसमें नजदीक स्थित वस्तुओं को स्पष्ट देखा जा सकता है | लेकिन दूर स्थित वस्तु को स्पष्ट नहीं देख सकता है निकट दृष्टि दोष कहलाता है |
निकट दृष्टि दोष होने के कारण
निकट दृष्टि दोष दो कारणों से हो सकती है
(i) नेत्र गोलक का लंबा हो जाना अर्थात नेत्र लेंस और रेटिना के बीच की दूरी का बढ़ जाना
अर्थात जब नेत्र गोलक लंबा हो जाती है | तो नेत्र लेंस और रेटिना के बीच की दूरी बढ़ जाती है | जिसके कारण नेत्र में निकट दृष्टि दोष हो जाता है |
(ii) नेत्र लेंस का आवश्यकता से अधिक मोटा हो जाना जिससे उसकी फोकस दूरी का कम हो जाना
अर्थात जब नेत्र लेंस आवश्यकता से अधिक मोटा हो जाती है | तो उसकी फोकस दूरी कम हो जाती है | जिसके कारण मानव नेत्र में निकट दृष्टि दोष हो जाता है |
निकट दृष्टि दोष के उपचार
निकट दृष्टि दोष को दूर करने के लिए अवतल लेंस से बने चश्मे का प्रयोग किया जाता है |
अर्थात जब अवतल लेंस से बने चश्मे का व्यवहार किया जाता है | तो दूर स्थित वस्तुओं से आने वाली समांतर किरणों को इतना आपसारित कर देता है कि किरणे फोकस से आती प्रतीत होती है | दूर से आने वाली समांतर किरने पहले अवतल लेंस से अपसारित होकर और फिर नेत्र लेंस से अभिसरित होकर रेटिना पर फोकस हो जाती है | और इस प्रकार नेत्र बहुत दूर पर स्थित वस्तु को स्पष्ट देख पाता है |
दूर दृष्टि दोष किसे कहते है दूर दृष्टि दोष होने के कारण तथा निवारण (उपचार) बताएं
मानव नेत्र में उत्पन्न वैसा दोष जिसमें मनुष्य को दूर स्थित वस्तु को स्पष्ट दिखाई देता है | लेकिन नजदीक स्थित वस्तु को स्पष्ट रूप से नहीं देख पाता है | इस प्रकार के दोष को दूर दृष्टि दोष कहा जाता है |
दूर दृष्टि दोष होने के कारण
दूर दृष्टि दोष दो कारणों से हो सकता है
(i) नेत्र गोलक का छोटा हो जाना अर्थात नेत्र लेंस और रेटिना के बीच की दूरी का कम हो जाना |
अर्थात जब नेत्र गोलक छोटा हो जाती है | तो नेत्र लेंस और रेटीना की बीच की दूरी कम हो जाती है | जिसके कारण मनुष्य दूर स्थित वस्तुओं को स्पष्ट तो देख पाता है लेकिन नजदीक स्थित वस्तुओं को वह स्पष्ट नहीं देख पाता है |
(ii) नेत्र लेंस का आवश्यकता से अधिक पतला हो जाना जिससे उसकी फोकस दूरी का बढ़ जाना
अर्थात नेत्र लेंस आवश्यकता से अधिक पतला हो जाती है | जिसके कारण उसकी फोकस दूरी बढ़ जाती है इस कारण से मनुष्य नजदीक स्थित वस्तुओं को स्पष्ट नहीं देख पाता है इसी कारण दूर दृष्टि दोष हो जाता है |
दूर दृष्टि दोष के उपचार
दूर दृष्टि दोष को दूर करने के लिए उत्तल लेंस से बने चश्मे का व्यवहार किया जाता है |
जरा दूरदर्शिता
उम्र बढ़ने के साथ वृद्धावस्था में नेत्र लेंस की लचक कम हो जाने पर और सिलियरी मांसपेशियों की समंजन क्षमता घर जाने के कारण मनुष्य में जरा दूरदर्शिता दोष उत्पन्न हो जाती है | इस दोष को उत्पन्न होने से आंख के निकट बिंदु के साथ-साथ दूर बिंदु भी प्रभावित होती है | जिसके कारण व्यक्ति निकट दृष्टि दोष और दूर दृष्टि दोष दोनों से पीड़ित हो सकता है |
जरा दूरदर्शिता दोष को दूर करने के लिए वाईफोकल लेंस का व्यवहार किया जाता है | जिसमें दो लेंस एक ही चश्मे में ऊपर नीचे लगा दिया जाता है | चश्मे का ऊपर वाला भाग दूर की वस्तु को स्पष्ट देखने के लिए तथा नीचे वाला भाग नजदीक स्थित वस्तुओं को देखने के लिए प्रयुक्त होता है|
शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021
मानव नेत्र क्या है ? या मानव नेत्र किसे कहते है ? मानव नेत्र के बारे में वर्णन करें ?
मानव नेत्र क्या है मानव नेत्र के बारे में वर्णन करें ?
मानव नेत्र
मानव नेत्र की वनावट
मानव नेत्र के मुख्य भाग निम्नलिखित है
दृढ पटल या श्वेत पटल
रक्त पटल
कॉर्निया
कॉरॉयड
आइरिस
पुतली
नेत्र लेंस
जलीय द्रव
काँचाभ कक्ष तथा काँचाभ द्रव
रेटिना
शनिवार, 26 जून 2021
चन्द्रमा के बारे में बताएं
चन्द्रमा
चन्द्रमा पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह है | चंद्रमा की विशिष्ट स्थिति तथा सापेक्षिक गति के कारण ही चंद्रमा के विभिन्न कलाओं का निर्माण होता है | चंद्रमा एक प्रकाशहिन पिंड है | अर्थात चंद्रमा का अपना प्रकाश नहीं है | यह सूर्य के प्रकाश के द्वारा प्रकाशित होता है | लेकिन इसके गोल आकृति के कारण जब इसके आधे भाग पर सूर्य का प्रकाश पड़ता है तो शेष आधा भाग अंधकार में रहता है | और यह प्रक्रिया हमेशा चलती रहती है | चंद्रमा का घूर्णन और परिक्रमण समय समान 27 दिन 7 घंटे 43 मिनट होने के कारण चंद्रमा का केवल आधा भाग ही हमेशा पृथ्वी की ओर रहता है | जब चंद्रमा अपनी परिक्रमण गति के समय जब अपनी कक्षा में पृथ्वी से न्यूनतम दूरी पर होता है | तो उस स्थिति को उपभु कहा जाता है | तथा जब अधिकतम दूरी पर होता है | तो उस स्थिति को अपभू भी कहा जाता है |
पृथ्वी से हम केवल चंद्रमा के प्रकाशित भाग को ही घटता बढ़ता देखते हैं | जब चंद्रमा का प्रकाशित भाग प्रतिदिन बढ़ता जाता है | तो उसे शुक्ल पक्ष कहा जाता है | तथा जब चंद्रमा का प्रकाशित बराबर घटता रहता है | तो उसे कृष्ण पक्ष कहा जाता है | चंद्रमा के इस घटते बढ़ते स्वरूप को ही चंद्रमा की कलाएं कहा जाता है | चंद्रमा की गति के कारण चंद्रमा का दिन प्रतिदिन स्वरूप बदलता है |
चन्द्रमा के लिए मुख्य तथ्य
पृथ्वी से अधिकतम दूरी 406000 किलोमीटर (अपभु )
पृथ्वी से न्यूनतम दूरी 364000 किमी ( उपभु )
पृथ्वी से औसत दूरी 384365 किमी
तापमान दिन में 100° C रात में -180° C
भार पृथ्वी के भार भार का 1/6
ब्यास 3476 की में
समय चंद्रमा के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में लगा समय 1.3 सेकंड
रासायनिक संगठन सिलिकॉन लोहा एवं मैग्निश
गुरुवार, 24 जून 2021
ज्वालामुखी किसे कहते है , सक्रिय ज्वालामुखी, प्रसुप्त ज्वालामुखी , मृत ज्वालामुखी,ज्वालामुखी से मानव को लाभ ,ज्वालामुखी के उद्गार के कारण
ज्वालामुखी
ज्वालामुखी किसी ग्रह या या उपग्रह के सतह पर उपस्थित हो वह मुख या छिद्र है जिसके द्वारा अत्यंत गर्म पदार्थ जैसे लावा मैग्मा गैस राख इत्यादि पृथ्वी के धरातल पर प्रकट होती है | ज्वालामुखी कहलाती है |
ज्वालामुखी से निकले हुए पदार्थ अक्सर एक पहाड़ का रूप ले लेती है |
ज्वालामुखीयता में पृथ्वी के आंतरिक भाग में मैग्मा व गैस उत्पन्न होने से लेकर भूपटल के नीचे ऊपर लावा प्रकट होने उसके ठंडा व ठोस होने की समस्त प्रक्रिया शामिल की जाती है | इसके दो रूप है आभ्यन्तरिक और बाह्रा |
आभ्यांतरिक क्रिया मैं पिघला पदार्थ धरातल के नीचे की जमकर ठोस रूप धारण कर लेती है | जिसमें बैथोलिथ , लैकोलिथ , सिल , तथा डाइक प्रमुख है |
बाह्रा क्रिया में धरातलीय प्रवाह के रूप में लावा का जमकर ठोस रूप लेना गर्म जल के झरने और गैसों का उत्पन्न होना प्रमुख है |
ज्वालामुखी शंकु के शीर्ष पर एक विदर ( क्रेटर ) होता है | जिसका आकार किप जैसा होता है | ज्वालामुखी जब शांत हो जाती है | तो इसमें जल भर जाता है | जिसे क्रेटर झील कहते हैं | उत्तरी सुमात्रा की टोबा झील विश्व की विशालतम क्रेटर झीलो में से एक है | भारत में महाराष्ट्र की लोनार झील क्रेटर झील का ही उदाहरण है | ज्वालामुखी जब तेज गति से विस्फोट करती है | तो शंकु का ऊपरी भाग उड़ जाता है |या धस जाता है | जिसके कारण काल्डेरा का निर्माण होता है विश्व का सबसे बड़ा काल्डेरा जापान का आसो है |
ज्वालामुखी तीन प्रकार की होती है
( 1 ) सक्रिय ज्वालामुखी
( 2 ) प्रसुप्त ज्वालामुखी
( 3 ) मृत ज्वालामुखी
( 1 ) सक्रिय ज्वालामुखी
वैसे ज्वालामुखी जो हाल ही में फटा हो और आगे भी फटने की संभावना बनी रहती है सक्रिय ज्वालामुखी कहलाती है |
इसमें प्राया विस्फोट तथा उद्भेदन होता ही रहता है | इसका मुंह हमेशा खुला रहता है | और समय-समय पर लावा , धुआँ तथा अन्य पदार्थ बाहर निकलते रहता है | जिससे शंकु का निर्माण होते रहता है | इटली में पाए जाने वाला एटना ज्वालामुखी इसका प्रमुख उदाहरण है | जो 2500 वर्षों से सक्रिय है | सिसली द्वीप का स्ट्रांबोली ज्वालामुखी प्रत्येक 15 मिनट बाद फटता है | इसे भूमध्य सागर का प्रकाश स्तंभ कहा जाता है |
( 2 ) प्रसुप्त ज्वालामुखी
वैसे ज्वालामुखी जिसमें काफी लंबे समय से विस्फोट नहीं हुआ है लेकिन इसमें विस्फोट होने की संभावनाएं बनी रहती है प्रसुप्त ज्वालामुखी कहलाती है |
इस प्रकार की ज्वालामुखी जब अचानक क्रियाशील हो जाती है | तो जनधन की काफी क्षति होती है इस के मुख से गैसे तथा वाष्प निकलती है |
इटली का विसुवियस ज्वालामुखी कई वर्षों तक प्रसुप्त रहने के बाद वर्ष 1931 में अचानक फटा |
( 3 ) मृत ज्वालामुखी
वैसे ज्वालामुखी जिसमें विस्फोट प्राय: बंद हो जाती है तथा भविष्य में कभी भी विस्फोट होने की सम्भावना नहीं रहती है | मृत ज्वालामुखी कहलाती है | इसका मुख मिट्टी लावा आदि पदार्थों से बंद हो जाती हैं | और मुख का गहरा क्षेत्र कालांतर में झील के रूप में परिवर्तित हो जाती है | जिसके ऊपर पेड़ पौधे उग आते हैं | म्यांमार का पोपा मृत ज्वालामुखी का प्रमुख उदाहरण है | https://www.videosprofitnetwork.com/watch.xml?key=6742ad6922f95fec8a7c06602cd6125d
ज्वालामुखी उद्गार के कारण
ज्वालामुखी उद्गार के प्रमुख कारण निम्नलिखित है
( 1 ) प्लेट विवर्तनिकी
जब दो प्लेट आमने सामने रहती है तो उनकी आपसी टक्कर के कारण कम घनत्व वाली प्लेट नीचे चली जाती है और 100 किमी की गहराई में पहुंचकर पिघल जाती है , एवं केंद्रीय विस्फोट के रूप में प्रकट होती है |
रचनात्मक प्लेट किनारों के सहारे भी ज्वालामुखी क्रिया होती है | यहां महासागरीय कटक के सहारे दो प्लेट वितरित दिशाओं में अग्रसर होती है | जिससे दाब मुक्ति के कारण मेंटल का भाग पिघल कर दरारें उद्भेदन के रूप में प्रकट होती है |
( 2 ) कमजोर भू - पटल का होना
ज्वालामुखी उद्गार के लिए कमजोर भूभागों का होना अति आवश्यक है | क्योंकि ज्वालामुखी का लावा कमजोर भूभागों को ही तोड़ का धरातल पर आती है | प्रशांत महासागर के तटीय भाग पश्चिम दीप समूह और एंडीज पर्वत क्षेत्र के ज्वालामुखी इसका प्रमुख उदाहरण है
( 3 ) भूगर्भ में अत्यधिक तापमान का होना
भूगर्भ के आंतरिक भागों में नीचे जाने पर तापमान में निरंतर वृद्धि होती जाती हैं | तथा रेडियोधर्मी पदार्थों के विघटन धरातलीय दबाव के कारण भी एक ज्वालामुखी का उद्गार होता है | इस प्रकार अधिक गहराई पर पदार्थ पिघल जाता है | और भूतल के कमजोर भागों को तोड़कर बाहर निकल आता है |
( 4 ) गैस की उत्पत्ति
गैसों में जलवाष्प अत्यंत महत्वपूर्ण है | अधिकांशत भूगर्भ में गैसों की उत्पत्ति का मुख्य कारण जल का रिसाव है | वर्षा का जल भूतल की दरारों तथा रंध्र द्वारा पृथ्वी के आंतरिक भागों में पहुंच जाता है | और वहां पर अधिक तापमान के कारण यह जलवाष्प में परिवर्तित हो जाता है | समुद्र तट के निकट समुद्री जल भी रीसकर नीचे की ओर चला जाता है | और जलवाष्प बन जाता है जिसके कारण इसका आयतन तथा दबाव बहुत बढ़ जाता है | जिसके परिणाम स्वरुप ज्वालामुखी विस्फोट होता है |
ज्वालामुखी से नि:सृत पदार्थ
ज्वालामुखी से गैस तरल एवं ठोस तीनों प्रकार के पदार्थ निकलती है | ज्वालामुखी से बाहर निकलने वाली गैसों में 60 से 90% अंश जलवाष्प का ही होता है | जो वातावरण के संपर्क में आते ही शीतल होकर संघनित हो जाती है | जिससे मूसलाधार वर्षा होती है | ज्वालामुखी से निकलने वाली गैसों में प्रज्वलित गैसे ( हाइड्रोजन सल्फाइड व कार्बन डाईसल्फाइड ) तथा अन्य गैसे ( हाइड्रोक्लोरिक अम्ल व अमोनिया क्लोराइड ) सम्मिलित है |
जब ज्वालामुखी से ठोस पदार्थ निकलती है | तो बारिक धूल कन से लेकर बड़े-बड़े टुकड़े होते हैं | जब छोटे छोटे नूकीले शिलाखंड लावा से चिपक कर संगठित हो जाता है | तो उसे शंकोणाश्म कहा जाता है | छोटे-छोटे टुकड़े को स्कोरिया एवं लावा के झाग से निर्मित पदार्थ को प्यूमिस कहा जाता है |
ज्वालामुखी स्थलाकृतियाँ
बाह्रा स्थलाकृतियाँ
(1) राख अथवा सिण्डर शंकु - जब ज्वालामुखी निकास से बाहर आती है | तो लावा हवा में शीघ्र ही ठंडा होकर ठोस रूप में परिवर्तित हो जाती है | जिसे सिण्डर कहा जाता है | सिण्डर शंकु हवाई द्विप में अधिक पाए जाते हैं |
(2) मिश्रित शंकु - मिश्रित शंकु सबसे ऊंचे और बड़े शंकु होता है | इसका निर्माण लावा राख तथा अन्य ज्वालामुखी पदार्थों के बारी-बारी से जमा होने से होता है | इसकी ढलानो पर अन्य कई छोटे-छोटे शंकु बन जाते हैं | जिन्हें परजीवी शंकु को कहा जाता है |
(3) शंकुस्थ शंकु - इसमें प्राय: एक शंकु के अंदर ही एक अन्य शंकु बन जाता है | इसे शंकुओं का घोंसला भी कहा जाता है |
(4) क्षारीय लावा शंकु अथवा लावा शील्ड - पैठिक लावा में सिलिका की मात्रा कम होती है | और यह अम्ल लावा की अपेक्षा अधिक तरल तथा पतला होता है |
(5) लावा पठार - ज्वालामुखी विस्फोट से लावा निकलने पर विस्तृत पठारो का निर्माण होता है |
जैसे - भारत का दक्कन का पठार संयुक्त अमेरिका का कोलंबिया का पठार
(6) ज्वालामुखी पर्वत - जब ज्वालामुखी निकलती है तो शंकु बहुत बड़े आकार के हो जाते हैं | जिससे ज्वालामुखी पर्वत का निर्माण होता है |
अंतर्वेदी स्थलाकृतियाँ
(1) बैथोलिथ - यह भूपर्पटी में अधिक गहराई पर निर्मित होता है | एवं अनाच्छादन की प्रक्रिया के द्वारा भूपटल पर प्रकट होती है |
(2) लैकोलिथ - यह गुंबदनुमा विशाल अंतर्वेदी चट्टान है | जिसका तल समतल व पाइपरूपी लावा वाहक नली से जुड़ा होता है |
(3) डाइक - इसका निर्माण तब होता है | जब लावा का प्रवाह दरारों में धरातल के समकोण पर होता है | यह दीवार की भांति संरचना बनाती है |
ज्वालामुखी से मानव को लाभ
ज्वालामुखी से मानव को होने वाला लाभ निम्नलिखित है
(1) ज्वालामुखी हमारे लिए प्राकृतिक सुरक्षा वाल्व के रूप में काम करता है | यह भूगर्भ में निर्मित उच्च दाब को बाहर निकालने में मदद करता है |
(2) लावा से निर्मित रेगुर या काली कपास मिटटी , गेंहूं , गन्ना , तम्बाकु आदि फसलों के लिए विशेष उपजाऊ होती है |
(3) अधिक तापमान वाली भाप को संचित कर भूतापीय ऊर्जा का उत्पादन किया जाता है |
(4) ज्वालामुखी विस्फोट से सोना चांदी तांबा आदि मूल्यवान खनिज पदार्थ प्राप्त होता है |
(5) ज्वालामुखी विस्फोट से पृथ्वी के आंतरिक भाग की स्थिति का ज्ञान प्राप्त होता है |
(6) ज्वालामुखी प्रदेशों में गर्म जल के झरने मिलते हैं जिससे गंधक प्राप्त होता है जिसका प्रयोग चर्म रोग के चिकित्सा क्षेत्र में सहायक होता है |
(7) जब ज्वालामुखी का विस्फोट होता है तो उस से निकले लावा से ग्रेनाइट चट्टानों का निर्माण होता है |
(8) ज्वालामुखी विस्फोट से बहुत से ध्रुम घाटी का निर्माण होता है | जिससे जलवाष्प एवं जल , फव्वारे की तरह निकलते रहता है | जो पर्यटन में सहायक है |
मंगलवार, 22 जून 2021
भूकंप किसे कहते है , भूकंप के बारे में वर्णन करे , भूकंप आने के कारण , भूकंप के प्रभाव
भूकंप किसे कहते है
भूकंप एक ऐसी प्रक्रिया है | जिसमें भूपटल के नीचे या ऊपर चट्टानों के बीच कंपन या गुरुत्वाकर्षण की स्थिति में क्षणिक आव्यवस्था होने पर पृथ्वी पर हलचल उत्पन्न होती है | इस प्रक्रिया को भूकंप कहा जाता है | अतः भूकंप का सामान्य अर्थ पृथ्वी के कंपन से है | यह कंपन सामान्यतः भूगर्भ में ऊर्जा की विमुक्ति के कारण होती हैं | भूकंप में कंपन होने पर तरंगे उत्पन्न होती है | जो अपने उद्गम केंद्र से चारों ओर फैल जाती हैं|
उद्गम केंद्र
भूकंप का वह केंद्र जहां से भूकंपीय तरंगे उत्पन्न होती है | भूकंप का उद्गम केंद्र कहा जाता है |
अधिकेंद्र
वह बिंदु जहां पर सर्वप्रथम भूकंपीय तरंगे महसूस किया जाता है | अधिकेंद्र कहलाता है | अधिक केंद्र पर ही सर्वाधिक विनाश होती है | अधिकेंद्र उद्गम केंद्र के ठीक ऊपर 90 डिग्री के कोण पर होता है |
भूकंपीय तरंगे
भूकंपीय तरंगे मुख्यतः दो प्रकार की होती है
(1) भूगर्भिक तरंगे
(2) धरातलीय तिरंगे
भूगर्भिक तरंगे
भूगर्भिक तरंगे वह तरंग है | जो उद्गम केंद्र से ऊर्जा मुक्त होने के दौरान उत्पन्न होती है | तथा पृथ्वी के आंतरिक भागों से सभी दिशाओं में प्रसारित होती है |
धरातलीय तरंगे
भूगर्भिक तरंगे एवं धरातलीय शैलो के मध्य अन्योन्य क्रिया होती है | जिसके कारण एक नए तरंग उत्पन्न होती है जो धरातलीय तरंगे कहलाती है |
भूकंप से तीन प्रकार की तरंगों का निर्माण होता है
( 1 ) P तरंगे जिसे प्राथमिक या अनुदैध्र्य या संपीडन तरंगे कहते है ध्वनि के समान इन तरंगो का संचरण वेग होता है जिसके कारण यह ठोस गैस एवं द्रव तीनों माध्यमों से होकर गुजरती है सिस्मोग्राफ पर सर्वप्रथम P तरंगों का ही अंकन होता है
P तरंगों की ठोस माध्यम में गति 7.8 किमी/ सेकंड होती है
( 2 ) S तरंगे P तरंग के उत्पत्ति के बाद S तरंग का निर्माण होता है जिसे द्वितीयक या अनुप्रस्थ तरंग कहा जाता है इस तरंग का संचरण वेग अपेक्षाकृत कम होता है यह केवल ठोस माध्यम से ही होकर गुजर सकती हैं इसकी गति 4.5 से 6 किलोमीटर/सेकंड होती है
( 3 ) L तरंग का संचरण केवल धरातलीय भाग पर होता है इसका वेग सबसे कम होता है इसका वेग 1.5 से 3 किमी /सेकण्ड होती है यह धरातल पर सबसे अंतिम में पहुंचती है आड़े तिरछे धक्का देकर चली जाती है जिसके कारण सर्वाधिक विनाशक होती है
भूकंप आने के कारण
भूकंप आने के प्रमुख कारण निम्नलिखित है
(1) जब ज्वालामुखी विस्फोट होती है जिसके कारण कंपन उत्पन्न होती है | जो भूकंप को जन्म देती है |
(2) जब पृथ्वी की प्लेटों में असंतुलन उत्पन्न होती है | तो भूकंप का जन्म होता है |
(3) बृहतआकार जलाशयों के जल भर से सतह पर असंतुलित दबाव पड़ता है | जिसके कारण भूकंप उत्पन्न हो सकती है |
(4) वलन या भ्रंश जैसी टेक्टोनिक क्रियाओं से भी भूकंप उत्पन्न होती है |
(5) हिमखंड या शिलाओं के खिसकने तथा गुफाओं की छतों के धंस जाने या खानो की छतो के गिर जाने से भी भूकंप आता है
|भूकंप का पूर्वानुमान
भूकंप का पूर्वानुमान लगाने में मानव एवं विज्ञान को अभी भी पूर्ण सफलता प्राप्त नहीं हुई है | लेकिन निम्नलिखित कारको द्वारा भूकंप आने के कुछ संकेत प्राप्त करते हैं |
रेडॉन गैस का उत्सर्जन
किसी बड़े भूकंप के आने से पूर्व रेडॉन गैस का उत्सर्जन बढ़ जाता है | अतः रेडॉन गैस के निकास पर दृष्टि रखने से किसी बड़े भूकंप के आने की चेतावनी मिल सकती है
|पशुओं का आचरण
प्रायः ऐसा देखने में आया है | कि किसी बड़े भूकंप के आने से पहले जीव जंतु विशेषत: बिलो में रहने वाले जीव जंतु असाधारण ढंग से व्यवहार करने लगती है | वे अपने छिपने के स्थान से बाहर निकल आते हैं | चिड़िया जोर-जोर से चह चहाती है | कुत्ते एक नियत प्रकार से भौकते या रोते हैं |
भूकंप की माप
भूकंपीय घटनाओं का मापन भूकंपीय तीव्रता एवं आघात की तीव्रता के आधार पर किया जाता है | भूकंप की तीव्रता की मापनी रिक्टर स्केल के नाम से जाना जाता है | यह एक लोगरिथमिक स्केल होता है | जिसमें 0 से 10 तक पाठ्यांक दर्ज होता है | इसमें प्रत्येक पाठयांक पिछले पाठयांक से 10 गुना अधिक परिमाण को दर्शाता है |
समभूकंप रेखा
समान भूकंप की तीव्रता को मिलाने वाली रेखा को समभूकंप रेखा कहा जाता है
आघात की तीव्रता या गहनता भूकंपीय झटको से हुई प्रत्यक्ष हानि द्वारा निर्धारित की जाती है | इसकी गहनता का पाठयांक 1 से 12 तक होती है |
सह भूकंप रेखा
एक ही समय पर पहुंचने वाली तरंगों को मिलाने वाली रेखा को सह भूकंप रेखा कहा जाता है
भूकंप का विश्व वितरण
(1) परिप्रशांत पेटी - परिप्रशांत पेटी धरातल की सबसे बृहत एवं विस्तृत भूकंपीय पेटी है | विश्व के दो तिहाई भूकंप इसी क्षेत्र में आता है | यह ज्वालामुखी या अग्निवलय वाले क्षेत्र है | जो न्यूजीलैंड ( प्रशांत के पश्चिमी तट या ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के पूर्वी तट ) से लेकर कमचट्का प्रायद्वीप आलस्का होते हुए ( उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तट या प्रशांत महासागर के पूर्वी तट ) फॉकलैंड तक फैला है | यह प्लेटो के अभिसरण सीमा क्षेत्र में अवस्थित है एवं नवीन मोड़दार पर्वतो एवं ज्वालामुखी का क्षेत्र है |
( 2) मध्य महाद्वीपीय पेटी - यह भूमध्य सागर से लेकर पूर्वी द्वीप समूह ( भूमध्य सागर , काकेशस , तुर्की , ईरान, आर्मीनिया , बलूचिस्तान , महान हिमालय के क्षेत्र यूनान , म्यांमार , इंडोनेशिया ) तक फैली है | मुख्यतः इन क्षेत्रों में संतुलन पूर्वक भूकंप आता है | इस पेटी में विश्व के 21% भूकंप आता है |
( 3 ) मध्य अटलांटिक पेटी - यह पेटी अटलांटिक महासागर में उपस्थित मध्य अटलांटिक कटक के सहारे आइसलैंड से लेकर दक्षिण में बोवेट द्वीप तक फैली हुई है |इसमें ज्वालामुखी उद्गार तथा कटक निर्माण प्रक्रिया के द्वारा भूकंप आता है |
भूकंप के प्रभाव
भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है | जिसके कारण स्थलखंड पर भूमि का हिलना धरातलीय विसंगति भूस्खलन धरातलीय झुकाव हिमस्खलन जैसे प्रभाव पड़ते हैं | अतिरिक्त तटबंध के टूटने आग लगने इमारतों का ध्वस्त होना वस्तुओं का गिरना इन सभी के कारण जन धन की काफी हानि होती है | समुद्री भूकंपीय तरंगों के कारण सुनामी लहरें पैदा होती है | भूकंप से सर्वत्र विनाश क्रिया ही दृष्टिगोचर नहीं होती है | बल्कि कभी-कभी नवीन भू जल स्रोत की धारा भी वह निकलती है या खारे की जगह मीठा जल स्रोत भी परिलक्षित हो जाती है |
इसे भी पढ़े
रविवार, 9 अगस्त 2020
जब चलती हुई गाड़ी के अचानक रुकने पर यात्री आगे की ओर झुक जाता है क्यों
जब चलती हुई गाड़ी के अचानक रुकने पर यात्री आगे की ओर झुक जाता है क्यों
जब बस या रेलगाड़ी या कोई भी गाड़ी गति की अवस्था में रहती है तो उसमें सवार यात्री भी गति की अवस्था में रहती है जब गाड़ी अचानक रुक जाती है तो उसमें सवार यात्री के पैर भी विराम की अवस्था में आ जाती है जबकि जड़त्व के गुण के कारण उसमें सवार यात्री के ऊपरी हिस्सा गति की ही अवस्था में रहती है जिसके परिणाम स्वरुप सवार व्यक्ति गति की दिशा में झुक जाती है या कहें आगे की ओर झुक जाती है |अगर आप CLASS 8th To 10th तक MATH OR SCIENCE का video देखना चाहते है तो हमारी YouTube channel
N K EDUCATION ADDA
को SUBSCRIBE करे |
Science ka video
विज्ञान और मापन
Click here
इसे भी जाने
जब कंबल को तेजी से झटका जाता है तो उसमें से धूल कण अलग हो जाता है क्यों ?
न्यूटन के गति के नियम को लिखें
बल किसे कहते है ?
किसी बस के अकस्मात चल पड़ने पर यात्री पीछे की ओर झुक जाती है क्यों ? या बस या रेलगाड़ी की अचानक चलने से उसमें खड़ा यात्री पीछे की ओर झुक जाता है या गिर जाता है क्यों ?
त्वरण किसे कहते हैं?
गुरुवार, 11 जून 2020
आपको एक उत्तल लेंस ,एक अवतल लेंस ,तथा एक काँच की वृत्ताकार पट्टिका दी गई है |उनकी सतहों को बिना छुए आप उनमे अंतर कैसे बताएँगे ?
आपको एक उत्तल लेंस ,एक अवतल लेंस ,तथा एक काँच की वृत्ताकार पट्टिका दी गई है |उनकी सतहों को बिना छुए आप उनमे अंतर कैसे बताएँगे
https://youtu.be/JSAImnurmDI
इसे भी जाने -
https://kindui.blogspot.com/2020/06/converging-diverging.html?m=1
किसी उत्तल लेंस द्वारा जब सूर्य की किरणों को किसी कागज पर फोकसित करते है तो वह जल उठता है ? कारण स्पष्ट करे
किसी उत्तल लेंस द्वारा जब सूर्य की किरणों को किसी कागज पर फोकसित करते है तो वह जल उठता है ? कारण स्पष्ट करे
उत्तर -
सूर्य से आनेवाली प्रकाश की किरणों के साथ साथ उष्मीय ऊर्जा भी आती है | इसलिए जब उत्तल लेंस द्वारा सूर्य से आती प्रकाश की किरण को कागज पर फोकसित किया जाता है तो सूर्य के प्रकाश के साथ साथ ऊष्मा भी उस कागज के छोटे से हिस्से पर फोकसित होती है , जिसके कारण कागज का वह हिस्सा जलने लगता है |
इसे भी जाने
https://kindui.blogspot.com/2020/06/converging-diverging.html?m=1
इसे भी youtube पर जाकर देखे -
https://youtu.be/JSAImnurmDI
उत्तल लेंस को अभिसारी और अवतल लेंस को अपसारी लेंस क्यों कहा जाता है को जानने के लिए link को click करे
https://kindui.blogspot.com/2020/06/converging-diverging.html?m=1
सोमवार, 8 जून 2020
उत्तल लेंस को अभिसारी ( converging ) लेंस और अवतल लेंस को अपसारी ( diverging ) लेंस क्यों कहा जाता है ?
उत्तल लेंस को अभिसारी ( converging ) लेंस और अवतल लेंस को अपसारी ( diverging ) लेंस क्यों कहा जाता है ?
उत्तर -उत्तल लेंस को अभिसारी लेंस
किसी प्रकाशीय स्रोत से निकलनेवाली प्रकाश की किरणे उत्तल लेंस से अपवर्तन के बाद प्रकाश की किरणपुंज को एक बिंदु पर अभिसरित अर्थात एक बिंदु पर एकत्रित कर देती है |इसलिए उत्तल लेंस को अभिसारी ( converging ) लेंस कहा जाता है |अवतल लेंस को अभिसारी लेंस
जब किसी प्रकाशीय स्रोत से निकलनेवाली प्रकाश की किरण अवतल लेंस से अपवर्तन के बाद प्रकाश की किरणपुंज को आगे की ओर फैला देती है इसलिए अवतल लेंस को अपसारी लेंस कहा जाता है |इसे भी जाने
https://youtu.be/_X4rdnJkJvQ
उत्तल लेंस और अवतल लेंस में अंतर लिखें ?
उत्तल लेंस और अवतल लेंस में अंतर लिखें ?
उत्तल लेंस और अवतल लेंस में अंतर निम्नलिखित है( 1 ) वैसे गोलीय लेंस जिसका दोनों किनारो की अपेक्षा बिच का भाग मोटा होता है उत्तल लेंस कहलाता है |
जबकि वैसे गोलीय लेंस जिसका दोनों किनारो की अपेक्षा बीच का भाग पतला होता है अवतल लेंस कहलाता है |
( 2 ) उत्तल लेंस में मध्य भाग की अपेक्षा दोनों किनारा पतला होता है |
जबकि अवतल लेंस में मध्य भाग की अपेक्षा दोनों किनारा मोटा होता है |
( 3 ) उत्तल लेंस प्रकाश को अभिसरित करता है |
जबकि अवतल लेंस प्रकाश को अपसरित करता है |
( 4 ) उत्तल लेंस की फोकस वास्तविक होता है |
जबकि अवतल लेंस की फोकस काल्पनिक होता है |
( 5 ) उत्तल लेंस में बना प्रतिबिम्ब वास्तविक और आभासी दोनों प्रकार का बनता है |
जबकि अवतल लेंस में बना प्रतिबिम्ब आभासी होता है |
( 6 ) उत्तल लेंस में बना प्रतिबिम्ब सीधा और उल्टा दोनों प्रकार का बनता है |
जबकि अवतल लेंस में बना प्रतिबिम्ब सीधा बनता है |
रविवार, 7 जून 2020
लेंस किसे कहते है ? ये कितने प्रकार के होते है वर्णन करें ?
लेंस किसे कहते है ? ये कितने प्रकार के होते है वर्णन करें ?
लेंस -
पारदर्शक पदार्थ का वह टुकड़ा जो दो निश्चित ज्यामितीय सतहों से घिरा रहता है लेंस कहलाता है |लेंस दो प्रकार के होते है -
( 1 ) उत्तल लेंस
( 2 ) अवतल लेंस
उत्तल लेंस -
वैसे गोलीय लेंस जिसमे दोनों किनारो की अपेक्षा मध्य का भाग अधिक मोटा अर्थात चौड़ा होता है उत्तल लेंस कहलाता है |
उत्तल लेंस तीन प्रकार के होते है
( 1 ) उभयोत्तल उत्तल लेंस -
वैसे उत्तल लेंस जिसके दोनों तल उत्तल हो उसे उभयोत्तल उत्तल लेंस कहते है |
( 2 ) समतलोतल उत्तल लेंस -
वैसे उत्तल लेंस जिसका एक तल समतल और दूसरा तल उत्तल हो तो उसे समतलोतल उत्तल लेंस कहते है |
( 3 ) अवतलोतल उत्तल लेंस -
वैसे उत्तल लेंस जिसका एक तल अवतल और दूसरा तल उत्तल हो तो उसे अवतलोतल उत्तल लेंस कहते है |
( 2 ) अवतल लेंस -
वैसे गोलीय लेंस जिसमे दोनों किनारो की अपेक्षा बिच का भाग अधिक पतला होता है अर्थात मध्य भाग की अपेक्षा किनारे का भाग अधिक चौड़ा होता है उसे अवतलोतल उत्तल लेंस कहते है |
अवतल लेंस भी तीन प्रकार के होते है -
( 1 ) उभयावताल अवतल लेंस
वैसे अवतल लेंस जिसका दोनों तल अवतल हो उसे उभयावताल अवतल लेंस कहते है
( 2 ) समतलावतल अवतल लेंस
वैसे अवतल लेंस जिसका एक तल समतल और दूसरा तल तल अवतल होता है उसे समतलावतल अवतल लेंस कहते है |
( 3 ) उत्तलावतल उत्तल लेंस -
वैसे अवतल लेंस जिसका एक तल उत्तल और दूसरा तल अवतल होता है उसे उत्तलावतल उत्तल लेंस कहते है |
अपवर्तनांक किसे कहते है ?
अपवर्तनांक किसे कहते है ?
अपवर्तनांक -
आपेक्षिक अपवर्तनांक -
यह भी जाने
https://kindui.blogspot.com/2020/06/blog-post_6.html?m=1
N K EDUCATION ADDA
शनिवार, 30 मई 2020
प्रकाश के अपवर्तन की व्याख्या या प्रकाश के अपवर्तन के कुछ पदों की परिभाषा
प्रकाश के अपवर्तन की व्याख्या या प्रकाश के अपवर्तन के कुछ पदों की परिभाषा
( 1 ) आपतित किरण - जब प्रकाश दो माध्यमो को अलग करनेवाली सतह पर पड़ती है तो उस पड़नेवाली प्रकाश की किरण को आपतित किरण कहा जाता है |
( 2 ) आपतन बिंदु - वैसे बिंदु जिस पर आपतित किरण दिए हुए माध्यमो को अलग करनेवाली सतह से टकराती है उस बिंदु को आपतन बिंदु कहा जाता है |
( 3 ) अभिलम्ब - किसी सतह के आपतन बिंदु पर खींचे गए लम्ब को अभिलम्ब कहा जाता है |
( 4 ) अपवर्तित किरण - जब प्रकाश की किरणे एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती है तो दूसरे माध्यम में मुड़कर जाती प्रकाश की किरण को अपवर्तित किरण कहा जाता है |
( 5 ) आपतन कोण - आपतित किरण और आपतन बिंदु पर खींचे गए अभिलम्ब के बिच जो कोण बनती है उसे आपतन कोण कहा जाता है |
( 6 ) अपवर्तन कोण - अपवर्तित किरण और आपतन बिंदु पर खींचे गए अभिलम्ब के बिच जो कोण बनती है उसे अपवर्तन कोण कहा जाता है |
इसे भी जाने ------
उत्तल लेंस को अभिसारी और अवतल लेंस को अपसारी
https://kindui.blogspot.com/2020/06/converging-diverging.html?m=1
रासायनिक समीकरण किसे कहते है youtube पर देखे हमारी channel
N K EDUCATION ADDA
पर CLASS 8th to 10th तक math और science का वीडियो देख सकते है
https://youtu.be/JSAImnurmDI
प्रकाश का अपवर्तन किसे कहते है ? प्रकाश के अपवर्तन के नियम को लिखें ?
प्रकाश का अपवर्तन किसे कहते है ? प्रकाश के अपवर्तन के नियम को लिखें ?
प्रकाश का अपवर्तन
जब प्रकाश की किरणे एक पारदर्शी माध्यम से दूसरे पारदर्शी में जाती है तो उसके दिशा में परिवर्तन होती है अर्थात मुड़ जाती है इस क्रिया को प्रकाश का परावर्तन कहा जाता है |
अर्थात जब प्रकाश की किरणे एक पारदर्शी माध्यम से दूसरे पारदर्शी माध्यम में जाती है तो वह मुड़ जाती है इस मुड़ने की क्रिया को प्रकाश का अपवर्तन कहा जाता है |
My youtube video
प्राकाश का परावर्तन
इसे अच्छी तरह से समझने के लिए एक प्रयोग का वर्णन कर रहे है -
सबसे पहले एक ग्लास और एक पेन्सिल लेंगे
खाली ग्लास में एक पेन्सिल रख देते है इसके बाद उसे एक ओर देखते हुए ग्लास को पानी से लगभग आधा भर देते है |
पानी की सतह पर ध्यान से देखते है तो पेन्सिल हमें मुड़ी हुई प्रतीत होती है इसके साथ साथ पेन्सिल अपनी वास्तविक स्थिति से थोड़ा मोटी भी प्रतीत होती है , यही नहीं चीनी की चासनी में रखे रसगुला अपनी वास्तविक आकार से बड़ा दिखाई देता है |
ये सभी स्थिति प्रकाश के अपवर्तन के कारण होता है
प्रकाश के अपवर्तन के नियम -
प्रकाश के अपवर्तन के दो नियम है जो निम्नलिखित है
( 1 ) आपतित किरण , आपतन बिंदु पर डाला गया अभिलम्ब , और अपवर्तित किरण तीनो एक ही समतल में होते है |
( 2 ) किसी दो माध्यमो और प्रकाश के किसी विशेष वर्ण के लिए आपतन कोण की ज्या और अपवर्तन कोण की ज्या का अनुपात एक नियतांक होता है |
प्रकाश के अपवर्तन की व्याख्या या प्रकाश के अपवर्तन के कुछ पदों की परिभाषा
( 1 ) आपतित किरण -
आपतित किरण - जब प्रकाश दो माध्यमो को अलग करनेवाली सतह पर पड़ती है तो उस पड़नेवाली प्रकाश की किरण को आपतित किरण कहा जाता है |( 2 ) आपतन बिंदु -
आपतन बिंदु - वैसे बिंदु जिस पर आपतित किरण दिए हुए माध्यमो को अलग करनेवाली सतह से टकराती है उस बिंदु को आपतन बिंदु कहा जाता है |( 3 ) अभिलम्ब -
अभिलम्ब - किसी सतह के आपतन बिंदु पर खींचे गए लम्ब को अभिलम्ब कहा जाता है |( 4 ) अपवर्तित किरण -
अपवर्तित किरण - जब प्रकाश की किरणे एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती है तो दूसरे माध्यम में मुड़कर जाती प्रकाश की किरण को अपवर्तित किरण कहा जाता है |आपतन कोण - आपतित किरण और आपतन बिंदु पर खींचे गए अभिलम्ब के बिच जो कोण बनती है उसे आपतन कोण कहा जाता है |
( 6 ) अपवर्तन कोण -
अपवर्तन कोण - अपवर्तित किरण और आपतन बिंदु पर खींचे गए अभिलम्ब के बिच जो कोण बनती है उसे अपवर्तन कोण कहा जाता है |आवर्धन किसे कहते है ? समझाएँ
आवर्धन किसे कहते है ? समझाएँ
आवर्धन ( magnification ) -
प्रतिबिंब की ऊंचाई और वस्तु की ऊंचाई के अनुपात को आवर्धन ( magnification ) कहा जाता है |
आवर्धन को m से सूचित किया जाता है |
यदि वस्तु की ऊंचाई h और प्रतिबिंब की ऊंचाई h` हो तो दर्पण का आवर्धन
m = प्रतिबिंब की ऊंचाई / वस्तु की ऊंचाई
m = h` / h
दिए गए चित्र में
ABP और A`P B` समरुप त्रिभुज है
अतः A`B` / AB = P B` / P B -------- ( 1 )
चिन्ह परिपाटी के अनुसार
प्रतिबिंब की ऊंचाई A`B` = - h`
वस्तु की ऊंचाई AB = + h
वस्तु की दूरी PB = - u
प्रतिबिंब की दूरी P`B` = - v
ऊपर के समीकरण ( 1 ) में इन मानो को रखने पर
- h` / + h = - v / - u
या h`/ h = - v / u
अतः आवर्धन
m = - v / u
नोट - ( चुकि वस्तु को दर्पण के मुख्य अक्ष के ऊपर की ओर रखा जाता है इसलिए वस्तु की ऊंचाई को धनात्मक लिया जाता है |अर्थात आभासी प्रतिबिंब की ऊंचाई को को धनात्मक लेते है |और वास्तविक प्रतिबिंब की ऊंचाई को ऋणात्मक लेते है क्योंकि वास्तविक प्रतिबिंब अक्ष के निचे बनता है
आवर्धन m के मान में ऋणात्मक चिन्ह का मतलब है कि प्रतिबिंब वस्तु की अपेक्षा उल्टा बनता है अर्थात प्रतिबिंब वास्तविक है और अगर m का मान धनात्मक है तो इसका का मतलब है कि प्रतिबिंब आभासी है |)
शुक्रवार, 29 मई 2020
गोलीय दर्पण के फोकस दुरी और उसकी वक्रता त्रिज्या में सम्बन्ध स्थापित करें ? या सिद्ध करे की f = R/2
गोलीय दर्पण के फोकस दुरी और उसकी वक्रता त्रिज्या में सम्बन्ध स्थापित करें ? अर्थात सिद्ध करे की f = R/2
उत्तर -माना की B B` अवतल दर्पण है जिसका ध्रुव ( POLE ) P है और प्रधान अक्ष PC है | AB आपतित किरण है जो अवतल दर्पण के प्रधान अक्ष PC के समांतर और उसके निकट है |आपतित किरण AB अवतल दर्पण से परावर्तित होकर प्रधान अक्ष के F ( फोकस ) से होकर गुजरती है |
परावर्तन के नियम से ,
ㄥABC= ㄥCBF
लेकिन ㄥ ABC = ㄥBCF ( एकान्तर कोण से
ㄥCBF = ㄥBCF
इसलिए BCF एक समद्विवाहु त्रिभुज है |
अतः BF = FC ( समद्विवाहु त्रिभुज होने के कारण )
चुकी अवतल दर्पण का द्वारक बहुत छोटा होता है |अर्थात B बिन्दु P के निकट होता है
ஃ BF = PF
ஃ PF = FC = PC / 2
या F = R / 27
इसे भी जाने
दर्पण किसे कहते है ये कितने प्रकार के होते है लिखे
https://kindui.blogspot.com/2020/05/blog-post_97.html?m=1
अवतल दर्पण और उत्तल दर्पण में अंतर लिखे
https://kindui.blogspot.com/2020/05/avtal-darpan-or-utal-darpan-me-antar.html?m=1
रासायनिक समीकरण किसे कहते है
रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते है
Class 8th से 10th तक का math और science का वीडियो देखने के लिए हमारी YOUTUBE CHANNEL
N K EDUCATION ADDA
को SUBSCRIBE करे और वीडियो को देखे
https://youtu.be/_X4rdnJkJvQ
गुरुवार, 28 मई 2020
अवतल दर्पण में विभिन्न दूरियों पर रखी वस्तु का प्रतिबिंब और उसकी स्थिति
अवतल दर्पण में विभिन्न दूरियों पर रखी वस्तु का प्रतिबिंब और उसकी स्थिति
(1 ) जब वस्तु अवतल दर्पण के फोकस और ध्रुव के बिच रखा हो तो उसका प्रतिबिंब कहाँ बनता है ?
जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने फोकस और ध्रुव के बीच स्थित हो तो उसका प्रतिबिंब दर्पण के पीछे बनता है |यह प्रतिबिंब आभासी ( काल्पनिक ) , सीधा , और वस्तु से बड़ा बनता है |
( 2 ) जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने फोकस पर स्थित हो तो उसका प्रतिबिंब कहाँ बनता है
जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने फोकस पर स्थित रहता है उसका प्रतिबिंब अनंत पर बनता है |यह प्रतिबिंब वास्तविक उल्टा और वस्तु से काफी बड़ा बनता है |
( 3 ) जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने वक्रता केंद्र और फोकस के बीच स्थित हो तो उसका प्रतिबिंब कहाँ बनता है|
जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने वक्रता केंद्र ( C ) और फोकस ( F ) के बिच रहता है तो उसका प्रतिबिंब ( A`B` ) वक्रता केंद्र और अनन्त के बीच बनता है |यह प्रतिबिंब वास्तविक उल्टा और वस्तु से बड़ा बनता है
( 4 ) जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने वक्रता केंद्र पर रहता है तो उसका प्रतिबिंब कहाँ बनता है
जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने वक्रता केंद्र पर रहता है तो उसका प्रतिबिंब ( A`B` ) वक्रता केंद्र पर ही बनता हैयह प्रतिबिंब वास्तविक उल्टा और वस्तु के बराबर बनता है|
( 5 ) जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने अनंत और वक्रता केंद्र के बीच रहता है तो उसका प्रतिबिंब कहाँ बनता है
जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने अनंत और वक्रता केंद्र के बीच स्थित रहता है तो उसका प्रतिबिंब ( A`B`) वक्रता केंद्र ( C ) और फोकस ( F ) के बीच बनता है |यह प्रतिबिंब वास्तविक उल्टा और वस्तु से छोटा बनता है |
( 6 ) जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने अनंत पर स्थित रहता है तो उसका प्रतिबिंब कहाँ बनता है
जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने अनंत पर होती है तो उसका प्रतिबिंब फोकस पर बनती है |यह प्रतिबिंब वास्तविक उल्टा , और वस्तु से छोटा बनता है |
Note ( जबी अवतल दर्पण के सामने अनंत दुरी से आती प्रकाश की समान्तर किरणे अवतल दर्पण पर आपत्तित होती है तो दर्पण से परावर्तित होकर फोकस तल के एक बिंदु पर मिलती है इसलिए अनंत पर स्थित वस्तु का प्रतिबिंब फोकस पर बनता है |)
इसे भी देखेhttps://youtu.be/CkTqJkmpLwE
इसे भी देखें
अवतल दर्पण और उत्तल दर्पण में अंतर
https://kindui.blogspot.com/2020/05/avtal-darpan-or-utal-darpan-me-antar.html?m=1
इसे भी जाने
रासायनिक समीकरण किसे कहते है
https://kindui.blogspot.com/2020/06/blog-post_83.html?m=1
फोकस किसे कहते है ? या फोकस बिंदु किसे कहते है ?
फोकस किसे कहते है ? या फोकस बिंदु किसे कहते है ?
फोकस -
किसी प्रकाशीय स्रोत से निकलने वाली प्रकाश की किरणे अवतल दर्पण से परावर्तन के बाद जिस बिंदु पर मिलती है उस बिंदु स्रोत को फोकस कहा जाता है |इसे फोकस बिंदु भी कहा जाता है |
चित्र में F बिंदु फोकस है |
फोकस को F ( बड़ी F ) से सूचित किया जाता है |
या
किसी प्रकाशीय स्रोत से निकलने वाली प्रकाश की किरणे उत्तल दर्पण से परावर्तन के बाद जिस बिंदु पर मिलती हुई प्रतीत होती है उस बिंदु स्रोत को फोकस कहा जाता है |
इसे फोकस बिंदु भी कहा जाता है |
चित्र में F बिंदु फोकस बिंदु है
फोकस को F ( बड़ी F ) से से सूचित किया जाता है |
या
किसी प्रकाशीय स्रोत से निकलने वाली प्रकाश की किरणे दर्पण से परावर्तन के बाद जिस बिंदु पर मिलती है या मिलती हुई प्रतीत होती है उस बिंदु स्रोत को फोकस कहा जाता है |
इसे फोकस बिंदु भी कहा जाता है |
चित्र में F फोकस बिंदु है |
फोकस को F ( बड़ी F ) से सूचित किया जाता है
फोकस दुरी किसे कहते है ?
फोकस दुरी -
दर्पण के ध्रुव और फोकस के बिच की दुरी को फोकस दुरी कहा जाता है |फोकस दुरी को f ( छोटी f ) से सूचित किया जाता है |
चित्र में P बिंदु से F बिंदु तक की दुरी फोकस दुरी है |
इसे भी जाने
class 8th to 10th का वीडियो देखने के लिए हमारी youtube channel
N K EDUCATION ADDA
को SUBSCRIBE करे
https://youtu.be/CkTqJkmpLwE












