सोमवार, 3 जनवरी 2022

आपको तीन परखनलियाँ दी गई है | इनमे से एक में आसवित जल शेष दो में से एक में अम्लीय विलयन तथा दसरे में क्षारीय विलयन है | यदि आपको केवल लाल लिटमस पत्र दिया जाता है | तो आप प्रत्येक परखनली में रखे गए पदार्थो की पहचान कैसे करेंगे ?

    उत्तर 

हम प्रत्येक परखनली में रखे गए पदार्थो की पहचान करने के लिए हम सबसे पहले   प्रत्येक परखनली में  लाल लिटमस पत्र की पट्टी डालते हैं | इससे किसी एक परखनली में लिटमस पत्र का रंग नीला हो जाएगा | इससे यह साबित हो जाएगा कि उस  परखनली में रखी गई  विलयन क्षारीय है | तथा शेष दोनों बची हुई परखनलियो में से एक में आसवित जल होगा तथा एक में अम्लीय विलयन होगा |

    इन दोनों ही परखनलियों के  लिटमस पत्र का  रंगलाल ही रहेगा |

    अब जिस परखनली का रंग नीला हो गया था अर्थात पहचानी गई परखनली से क्षारीय विलयन को बाहर निकालते है | ताकि इसमें विलयन की थोड़ी सी ही मात्रा बची रह जाए |
    अब शेष बची हुई परखनलीयो में से किसी एक के विलयन को डालते है |
    (a)जब लिटमस पात्र पुनः  लाल हो जाता है तो इससे यह सावित हो जाता है  कि इस परखनली में अम्लीय विलयन है | तथा शेष अंतिम परखनली में आसवित जल है |
   (b)जब लिटमस पात्र नीला ही रह जाता है | तो इससे यह सावित होता है कि डाला गया विलयन आसवित जल है | तथा शेष अंतिम परखनली में अम्लीय विलयन है | 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें