रविवार, 14 जून 2020

वैधुत संयोजक यौगिक और सहसंयोजक यौगिक में अंतर लिखें

वैधुत संयोजक यौगिक और सहसंयोजक यौगिक में अंतर लिखें ?

वैधुत संयोजक यौगिक और सहसंयोजक यौगिक में
 अंतर निम्नलिखित है  - 
 (1)  वैधुत संयोजक यौगिक इलेक्ट्रॉन  के पूर्ण स्थानांतरण के फलस्वरूप बनता है |
           जबकि सहसंयोजक यौगिक पारस्परिक  साझा के फलस्वरूप बनता है |
(2)  वैधुत संयोजक यौगिक आयनो से बने होते है |
             जबकि सहसंयोजक यौगिक उदासीन  अणुओं से बने होते है |
 (3)  वैधुत संयोजक यौगिक के क्वथनांक और द्रवणांक उच्च होते है |
       जबकि सहसंयोजक यौगिक के क्वथनांक और द्रवणांक निम्न होते है |
 ( 4 ) वैधुत संयोजक यौगिक के अणुओं की कोई निश्चित आकृति नहीं होती है |
         जबकि सहसंयोजक यौगिक अणुओं की एक निश्चित ज्यामितीय  आकृति होती है |
(5)  वैधुत संयोजक यौगिक मुख्यतः क्रिस्टलीय  ठोस पदार्थ होते है |
      जबकि  सहसंयोजक यौगिक ठोस या द्रव दोनों होते है |(6) विधुत अपघटन करने पर वैधुत संयोजक यौगिक विघटित  हो जाते है |
       जबकि विधुत अपघटित  करने पर सहसंयोजक यौगिक प्रायः विघटित नहीं होता है |
(7)  ये ठोस अवस्था में विधुत  के कुचालक होते है लेकिन जलीय विलियन  की अवस्था में विधुत के सुचालक होते है  |               जबकि  सहसंयोजक यौगिक विधुत के कुचालक होते है |
 (8)  वैधुत संयोजक यौगिक विलयन में तीव्रता  से अभिक्रिया करता है |
       जबकि सहसंयोजक यौगिक विलयन में प्रायः धीरे धीरे अभिक्रिया करती है |
(9)  वैधुत संयोजक यौगिक जल में प्रायः विलेय किन्तु  बेंजीन ,क्लोरोफॉर्म  आदि कार्बनिक विलायकों में प्रायः अविलेय होते है |
     जबकि सहसंयोजक यौगिक जल में अविलेय किन्तु कार्बनिक विलायकों में विलेय होते है |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें