रविवार, 7 जून 2020

लेंस किसे कहते है ? ये कितने प्रकार के होते है वर्णन करें ?

लेंस किसे कहते है ? ये कितने प्रकार के होते है वर्णन करें ? 

     लेंस -

                पारदर्शक पदार्थ का वह टुकड़ा जो दो निश्चित ज्यामितीय सतहों से घिरा रहता है लेंस कहलाता है |

          लेंस दो प्रकार के होते है -

( 1 ) उत्तल लेंस

( 2 ) अवतल लेंस

        उत्तल लेंस - 


   वैसे गोलीय लेंस जिसमे दोनों किनारो की अपेक्षा मध्य का भाग अधिक मोटा अर्थात चौड़ा होता है उत्तल लेंस कहलाता है |
    उत्तल लेंस तीन प्रकार के होते है

( 1 ) उभयोत्तल उत्तल लेंस -

              वैसे उत्तल लेंस जिसके दोनों तल उत्तल हो उसे उभयोत्तल उत्तल लेंस कहते है |

( 2 ) समतलोतल उत्तल लेंस -

         वैसे उत्तल लेंस जिसका एक तल समतल और दूसरा तल उत्तल हो तो उसे समतलोतल उत्तल लेंस कहते है |

( 3 ) अवतलोतल उत्तल लेंस -

        वैसे उत्तल लेंस जिसका एक तल अवतल और दूसरा तल उत्तल हो तो उसे अवतलोतल उत्तल लेंस कहते है |

   ( 2 ) अवतल लेंस - 


           वैसे गोलीय लेंस जिसमे दोनों किनारो की अपेक्षा बिच का भाग अधिक पतला होता है अर्थात मध्य भाग की अपेक्षा किनारे का भाग अधिक चौड़ा होता है उसे अवतलोतल उत्तल लेंस कहते है |

     अवतल लेंस भी तीन प्रकार के होते है -

( 1 ) उभयावताल अवतल लेंस

             वैसे अवतल लेंस जिसका दोनों तल अवतल हो उसे उभयावताल अवतल लेंस कहते है

( 2 ) समतलावतल अवतल लेंस

           वैसे अवतल लेंस जिसका एक तल समतल और दूसरा तल तल अवतल होता है उसे समतलावतल अवतल लेंस कहते है |

( 3 ) उत्तलावतल  उत्तल लेंस -

                  वैसे अवतल लेंस जिसका एक तल उत्तल और दूसरा तल अवतल होता है उसे उत्तलावतल  उत्तल लेंस कहते है  |


   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें