परमाणु एवं आयन में क्या अंतर है ?
परमाणु और आयन में अंतर निम्नलिखित है -(1) परमाणु विद्युततः उदाशीन होता है |
जबकि आयन पर धन आवेश या ऋणावेश रहता है |
(2) परमाणु में प्रोटॉन और इलेक्ट्रॉन कीसंख्या समान होती है |
जबकि आयन में प्रोटॉन की संख्या निश्चित होती है लेकिन इलेक्ट्रॉन की संख्या कम या ज्यादा होती है |
(3) परमाणु का आकार धन आयन से बड़ा होता है | जबकि आयन का आकार परमाणु के आकार से छोटा होता है |
(4) परमाणु का आकार ऋणायन से छोटा होता है |
जबकि आयन का आकार परमाणु के आकार से बड़ा होता है |
(5) यह अस्थाई होता है |
जबकि आयन स्थाई होता है |
(6) परमाणु के संयोजी शेल में 1 से लेकर 7 तक इलेक्ट्रॉन रहता है |
जबकि आयन के संयोजी शेल में 8 इलेक्ट्रॉन रहता है (7) परमाणु के गुण इसके संयोजी शेल में इलेक्ट्रॉन की उपस्थिति के कारण होता है |
जबकि आयन के गुण इसके आवेश के कारण होता है |
Thank you very much sir
जवाब देंहटाएं