सोमवार, 3 अगस्त 2020

जड़त्व किसे कहते हैं ?

 जड़त्व का  नियम क्या है ?  व्याख्या  करें ? 

                 जड़त्व -     

       किसी  वस्तु का वह गुण जिसके कारण  वह अपनी विराम  की अवस्था अथवा एक सरल रेखा में एक समान गति की अवस्था मे  परिवर्तन  का विरोध करती है जड़त्व कहलाता है |                        सर्वप्रथम गैलीलियो ने अपने प्रयोगों के आधार पर कल्पना की की एक समान वेग से गतिमान वस्तु को अपनी पर लगे बलों की अनुपस्थिति में अपनी गति की अवस्था बनाए रखनी चाहिए बलो की अनुपस्थिति में वस्तु का अपनी विराम की अवस्था अथवा एक सरल रेखा में एक समान गति की अवस्था बनाए रखने की प्रवृत्ति को वस्तु का जड़त्व कहा जाता है |        गैलीलियो  की इस खोज को जड़त्व का नियम कहा जाता है |

     जड़त्व दो प्रकार का होता है -
(a)  विराम  का जड़त्व  
(b) गति का जड़त्व 

      (a)  विराम  का जड़त्व -      
                  विराम  का जडत्व  के कारण वस्तु  की विराम की अवस्था में रहने की प्रवृत्ति पाई जाती है |

        (b)  गति का  जड़त्व -     

              गति के  जड़त्व  जड़त्व  के कारण  वस्तु एक रेखा में एक समान गति की अवस्था मे गति की अवस्था बनाए रखने की प्रवृत्ति होती है|

           इसे भी जाने
         बल किसे कहते है
             त्वरण किसे कहते है                

                     SHOP NOW 



 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें