शुक्रवार, 25 जून 2021

सौर मंडल किसे कहते है , ग्रह के बारे में वर्णन करे

 

            सौर मंडल

 सूर्य और उसके चारों ओर  भ्रमण करने वाले ग्रह को सौरमंडल कहा जाता है |


  



                          सूर्य

 सूर्य की अनुमानित आयु 4.5 अरब वर्ष मानी जाती है | इसका व्यास 1391016 किलोमीटर   (  पृथ्वी के व्यास 12756 किलोमीटर से 109 गुना अधिक ) है  |   जबकि  आयतन 1.98 6 × 10^3  किग्रा है |  सूर्य का औसत घनत्व 1.4 09 gm/cm3  है  यह मुख्यता हाइड्रोजन 71% हिलियम 27% आदि गैस का मिश्रण है |  इसके केंद्र का तापमान 1.57 × 10^7 केल्विन है जब की सतह का तापमान लगभग 5800° केलविन है  | सूर्य की ऊपरी सतह को प्रकाश मंडल कहा जाता है |  सूर्य   में  ऊर्जा संलयन की प्रक्रिया द्वारा उत्पन्न होती है |  इसी प्रक्रिया के कारण सूर्य सहित सभी तारे प्रकाश उत्पन्न करते हैं |  सूर्य के ऊपर जो दिखाई पड़ने वाला काला धब्बा होता है |  सौर कलंक कहलाता  है  | जिसका तापमान सतह के तापमान से कम होता है | यह विशाल चुंबकीय क्षेत्र वाला होता है एवं  सौर ज्वालाओ की उत्पत्ति में सहायक होता है |

                          सौर ज्वाला

 सूर्य से हर  दिशा में प्रक्षेपित प्रोटोन का अंतरिक्ष में होने वाला उत्सर्जन सौर ज्वाला कहलाता है | ज्वाला का मार्ग पृथ्वी की ओर होने पर पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में विशाल झंझावात उत्पन्न होती है | जिसके कारण संचार एवं विद्युत प्रणाली में बाधा उत्पन्न होती है | https://concludemealswednesday.com/bibgbj8w6?key=ebae55826fb9b8eb6c80d0eb21a04bfa

                            ग्रह

 सौर मंडल के सदस्यों को ग्रह कहा जाता है |

                        (1)  बुध ग्रह

 बुध ग्रह अपने अक्ष पर लगभग 59 दिनों में एक भ्रमण पूरा करता है | यह सूर्य का सबसे निकटतम ग्रह है | यह सबसे छोटा ग्रह भी है |  बुध ग्रह पर कोई भी वायुमंडल नहीं है  | बुध ग्रह का अपना कोई भी उपग्रह नहीं है |  यह सूर्य की 1.7 लाख किलोमीटर प्रति घंटे की गति से परिक्रमा करता है |

                          ( 2) शुक्र  ग्रह 

 शुक्र ग्रह बुध के बाद सूर्य का दूसरा निकटतम ग्रह है | जो आकार एवं भार में पृथ्वी के समान है | शुक्र ग्रह पृथ्वी का सबसे नजदीकी ग्रह है | इसलिए इसे पृथ्वी की बहन भी कहा जाता है | यह ग्रह  ग्रीस के सौंदर्य के देवता के उपनाम से प्रसिद्ध है  | शुक्र ग्रह पृथ्वी की अपेक्षा अधिक सुस्क है | एवं इस का वातावरण पृथ्वी की तुलना में नौ गुना अधिक  सघन है इसकी सतह का तापमान लगभग 400° डिग्री सेल्सियस है | इसकी सतह का तापमान अधिक होने के कारण यहां ग्रीन हाउस गैसों की प्रधानता है | इसके बाल मंडल में 97% कार्बन डाइऑक्साइड गैस पाई जाती है | इसकी सतह का 80% भाग ज्वालामुखी मैदानों से भरा पड़ा है | इसके  वायु मंडल में सल्फ्यूरिक अम्ल की बूंदों के बादल पाए जाते हैं | यह सूर्यास्त एवं सूर्योदय के समय दिखाई पड़ता है  | जिसके कारण इसे सांझ का तारा एवं भोर का तारा कहा जाता है | सर्वाधिक चमकीला ग्रह है इसका सर्वोच्च पर्वत मैक्स बेल्माउंट है | जो इस्टर टेरा  में अवस्थित है | जो  शुक्र की सतह से 11 किलोमीटर ऊंचा है |

                          (3) पृथ्वी ग्रह

 पृथ्वी सौर मंडल के सभी ग्रहों एवं उपग्रहों मैं एक महत्वपूर्ण ग्रह है | पृथ्वी एकमात्र ग्रह है ,जहां जीवन है | यह अपने अक्ष  पर पर पश्चिम से पूरब की ओर घूमती  है | इसका एकमात्र उपग्रह चंद्रमा पृथ्वी पर जल एवं वायुमंडल की उपस्थिति है | जिसके कारण इसे नीला ग्रह भी कहा जाता है  | पृथ्वी का रंग आकाश में  नीला दिखाई पड़ता है |

                         (4)   मंगल ग्रह

मंगल  ग्रह का नामकारण  युद्ध के रोमन देवता के आधार पर किया गया है  | पृथ्वी की तरह अक्ष  पर झुके होने के कारण  इस ग्रह पर भी  ऋतुएँ  पाई जाती है | मंगल ग्रह  सूर्य से अधिक दूरी पर स्थित है | इसलिए यहां ऋतुएँ  अधिक ठंडा एवं पृथ्वी की अपेक्षा अधिक काल वाली होती है  | मंगल ग्रह  लाल रंग लौह  ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण होती है |

 मंगल ग्रह का  वायुमंडल पतली परत की होती है | इसके दोनों ध्रुवों पर वर्फ जमी होती है | इसकी सतह पर अवस्थित पर्वत निक्सओलम्पिया (    माउंट एवरेस्ट से तीन  गुना बड़ा ) है |  जो संभवत: सौरमंडल का सबसे ऊंचा पर्वत है |

  इसके दो  उपग्रह है  | फोबोस एवं डिमॉस   जो छोटे एवं आकार में अनुपयुक्त

    स्परिट , अपॉर्चुनिटी  , फीनिक्स , मार्स लैंडर ,  मंगल ग्रह के अध्ययन के लिए भेजे गए मानवरहित अंतरिक्ष यान है | भारत ने भी एक मानव रहित  अंतरिक्ष यान (  मंगलयान )  मंगल ग्रह पर भेजा है | मार्स 500 प्रोजेक्ट यूरोपीयन स्पेस एजेंसी   व रूस का संयुक्त प्रोजेक्ट है | जिसके अंतर्गत मंगल ग्रह पर मानव रहित अंतरिक्ष यान भेजा जाएगा |

                       ( 5 )   बृहस्पति ग्रह 

 यह सूर्य से पांचवा निकटतम ग्रह है | बृहस्पति ग्रह सभी ग्रहों में सबसे बड़ा है  | बृहस्पति ग्रह सर्वाधिक उपग्रह वाला ग्रह है | बृहस्पति ग्रह मुख्यता हाइड्रोजन एवं हीलियम का बना है  ,जो सौर मंडल के शेष समस्त ग्रहों के सम्मिलित  द्रव्यमान से 2.5 गुना अधिक  द्रव्यमान वाला वाला ग्रह  है | इसका वायुमंडलीय  दबाव पृथ्वी के वायुमंडलीय दबाव से एक करोड़ गुना अधिक है | इसके वायुमंडल में तीव्र  संवहन हवाएं चलती है | बृहस्पती के ज्ञात उपग्रहों में  गैनिमीड , कैलिस्टो , इयो , एवं यूरोपा है |  गैनिमीड  सौरमंडल का सबसे बड़ा उपग्रह है | जो आकार में  बुध से भी बड़ा है | बृहस्पती ग्रह का पलायन वेग  59.64 किमी/सेकंड है  जो सर्वाधिक है |

                        ( 6 )  शनि ग्रह 

 यह सूर्य से छठा निकटतम ग्रह है | लेकिन आकार में दूसरा बड़ा ग्रह है  | यह अपने  वलय के लिए अधिक प्रचलित है | जो हजारों फीट लंबा है | यह बल है 20 किलोमीटर से अधिक मोटा है | एवं  24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शनि की परिक्रमा कर रहा है |   यह सौरमंडल का सबसे कम घनत्व वाला ग्रह है  | इसका घनत्व 0.7 ग्राम सेमी^3 है | शनि के पलायन वेग का मान  32 किमी /सेकंड है , जो दूसरा सर्वाधिक है | इसके छल्ले हिमकणो एवं चट्टानों से बना है | बृहस्पती ग्रह की तरह  इसका भी आंतरिक भाग उष्ण है | इस के उपग्रहों की संख्या 62 है | इसके सर्वाधिक बड़ा उपग्रह टाइटन है |  जो सौरमंडल का दूसरा बड़ा उपग्रह है | जो बुध ग्रह से भी बड़ा है | शनि नग्न  आंखों से देखा जाने वाला अंतिम ग्रह है | शनि  के वायुमंडल में नाइट्रोजन तथा हाइड्रोकार्बन मिलता है |

                        ( 7 )  अरूण  ग्रह

 1781 ई.  मे  विलियम हरसिल ने अरुण ग्रह की खोज की थी |  यह आकार में तीसरा बड़ा ग्रह है | जो सूर्य से से सातवां निकटतम ग्रह है | इसके भी चारों ओर बलय है | जिसकी संख्या पाँच है | जो  क्रमश:  अल्फा , बीटा , गामा , डेल्टा एवं इपसिलॉन है | यह एक मात्र ऐसा ग्रह है |जो सूर्य की परिक्रमा  एक ध्रुव से दूसरे ध्रुव की ओर करता है| इसका वायुमंडल घना है| जिसमें हाइड्रोजन , हिलियम , लिथियम एवं   अमोनिया गैस मिलती है |  इससे लेटा हुआ ग्रह भी कहा जाता है |   अरुण के उपग्रहों की संख्या 27 है | जिसमें टाइटेनिया सबसे बड़ा   उपग्रह है |

                         ( 8 )  वरूण ग्रह 

 1846 ई.  मे जोहान गाले ने  वरुण ग्रह की खोज की यह सौरमंडल का चौथा सबसे बड़ा ग्रह है | यह सर्वाधिक ठंडा ग्रह है | इसके भी   चारों और  वलय मिलते हैं | तथा ये  वलय सिलीकेट या कार्बन आधारित तत्वों से बने हैं  | इसके वायुमंडल में 80% हाइड्रोजन एवं 19% हीलियम है | साथ ही साथ  मीथेन की भी उपस्थिति है | इसका उपग्रह ट्रिटॉन  पृथ्वी के उपग्रह चंद्रमा से बड़ा एवं  वरुण की सतह से अधिक निकट है| इसे  हरा ग्रह भी&nbs

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें