शनिवार, 30 मई 2020

प्रकाश का अपवर्तन किसे कहते है ? प्रकाश के अपवर्तन के नियम को लिखें ?

प्रकाश का अपवर्तन किसे कहते है ? प्रकाश के अपवर्तन के नियम को लिखें ? 

            प्रकाश का अपवर्तन 


जब प्रकाश की किरणे एक पारदर्शी माध्यम से दूसरे पारदर्शी में जाती है तो उसके दिशा में परिवर्तन होती है अर्थात मुड़ जाती है इस क्रिया को प्रकाश का परावर्तन कहा जाता है |

     अर्थात जब प्रकाश की किरणे एक पारदर्शी माध्यम से दूसरे पारदर्शी माध्यम में जाती है तो वह मुड़ जाती है इस मुड़ने की क्रिया को प्रकाश का अपवर्तन कहा जाता है |
 
                   My youtube video
 
                     प्राकाश का परावर्तन

 
         

       इसे अच्छी तरह से समझने के लिए एक प्रयोग का वर्णन कर रहे है -
     सबसे पहले एक ग्लास और एक पेन्सिल लेंगे
खाली ग्लास में एक पेन्सिल रख देते है इसके बाद उसे एक ओर देखते हुए ग्लास को पानी से लगभग आधा भर देते है |
    पानी की सतह पर ध्यान से देखते है तो पेन्सिल हमें मुड़ी हुई प्रतीत होती है इसके साथ साथ पेन्सिल अपनी वास्तविक स्थिति से थोड़ा मोटी भी प्रतीत होती है , यही नहीं चीनी की चासनी में रखे रसगुला अपनी वास्तविक आकार से बड़ा दिखाई देता है |

         ये सभी स्थिति प्रकाश के अपवर्तन के कारण होता है

           प्रकाश के अपवर्तन के नियम -


       प्रकाश के अपवर्तन के दो नियम है जो निम्नलिखित है

( 1 ) आपतित किरण , आपतन बिंदु पर डाला गया अभिलम्ब , और अपवर्तित किरण तीनो एक ही समतल में होते है |

( 2 ) किसी दो माध्यमो और प्रकाश के किसी विशेष वर्ण के लिए आपतन कोण की ज्या और अपवर्तन कोण की ज्या का अनुपात एक नियतांक  होता है |

प्रकाश के अपवर्तन की व्याख्या या प्रकाश के अपवर्तन के कुछ पदों की परिभाषा 

( 1 ) आपतित किरण -

           आपतित किरण - जब प्रकाश दो माध्यमो को अलग करनेवाली सतह पर पड़ती है तो उस पड़नेवाली प्रकाश की किरण को आपतित किरण कहा जाता है |

( 2 ) आपतन बिंदु - 

       आपतन बिंदु - वैसे बिंदु जिस पर आपतित किरण दिए हुए माध्यमो को अलग करनेवाली सतह से टकराती है उस बिंदु को आपतन बिंदु कहा जाता है |

( 3 ) अभिलम्ब  - 

         अभिलम्ब  - किसी सतह के आपतन बिंदु पर खींचे गए लम्ब को अभिलम्ब कहा जाता है |

( 4 )  अपवर्तित किरण   -  

                अपवर्तित किरण   -  जब प्रकाश की किरणे एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती है तो दूसरे माध्यम में मुड़कर जाती प्रकाश की किरण को अपवर्तित किरण कहा जाता है |

              आपतन कोण  -  आपतित किरण और आपतन बिंदु पर खींचे गए अभिलम्ब के बिच जो कोण बनती है उसे आपतन कोण कहा जाता है |

( 6 )  अपवर्तन कोण - 

                अपवर्तन कोण -  अपवर्तित किरण और आपतन बिंदु पर खींचे गए अभिलम्ब के बिच जो कोण बनती है उसे अपवर्तन कोण कहा जाता है |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें