प्रकाश की किरणे किसे कहते है ?किरणपुंज किसे कहते है ? प्रकाश की किरणपुंज कितने प्रकार के होते है वर्णन करें ?
प्रकाश की किरणे
* किरणपुंज किसे कहा जाता है ?
किरणपुंज -
प्रकाश की किरणों की समूह को किरणपुंज कहा जाता है |किरणपुंज मुख्यतः तीन प्रकार के होते है -
1) अपसारी किरणपुंज
2) अभिसारी किरणपुंज
3) समान्तर किरणपुंज
1) अपसारी किरणपुंज किसे कहते है ?
अपसारी किरणपुंज
वैसे किरण पुंज जिसमे प्रकाश की किरणें एक बिंदु से निकल कर आगे की ओर फैलती चली जाती है अपसारी किरण पुंज कहलाती है |
2) अभिसारी किरण पुंज किसे कहते है ?
अभिसारी किरणपुंज --
वैसे किरण पुंज जिसमे प्रकाश की किरणें एक बिंदु पर आकर मिलती है या मिलती हुई प्रतीत होती है अभिसारी किरण पुंज कहलाती है |3) समान्तर किरणपुंज किसे कहते है ?
समान्तर किरणपुंज -
वैसे किरण पुंज जिसमे प्रकाश की किरणे एक दूसरे के समान्तर होती है समान्तर किरणपुंज कहलाती है |
इसे भी जाने
https://youtu.be/gs9tOsjB-xI
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें