फसल क्या है ? या फसल किसे कहते है ?
भोजन की प्राप्ति के लिए जब एक ही प्रकार के पौधों को किसी स्थान पर बड़े पैमाने पर उगाया जाता है तो उसे फसल कहा जाता है |
मानव तथा अन्य जीवो के शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व जैसे काोहाइड्रेट ,प्रोटीन ,वासा अलग- अलग फसलों द्वारा ही प्राप्त होती है |
पोषक तत्वों के आधार पर फसलों को मुख्य रूप से तीन भागो में बांटा गया है |
1) का्बोहाइड्रेट प्रदान करने वाले फसल
2) प्रोटीन प्रदान करने वाले फसल
3) वासा प्रदान करने वाले फसल
1)कार्बोहाइड्रेट प्रदान करनेवाली फसल-
वैसी फसल जिससे हमें कार्बोहाइड्रेट की प्राप्ति होती है कार्बोहाइड्रेट प्रदान करने वाली फसल कहलाती है |
जैसे - गेंहू ,चावल ,मक्का ,बाजरा ,ज्वार इत्यादी
इसे अनाज या धान्य फसल भी कहा जाता है|
2) प्रोटीन प्रदान करेवाी फसल -
वैसी फसल जिससे हमें प्रोटीन की प्राप्ति होती है ,प्रोटीन प्रदान करनेाली फसल कहलाती है |इसे दलहन फसल भी कहा जाता है|
जैसे- चना ,मसूर ,मुंग ,मटर ,इत्यादि|
3) वासा प्रदान करने वाली फसल -
वैसी फसल जिससे हमें वासा प्राप्त होती है ,वासा प्रदान करनेवाली फसल कहलाती है
जैसे- सरसो ,सूर्यमुखी , तील ,तिसी इत्यादि|
मौसम के आधार पर भारत में फसल को तीन भागो बांटा गया है-
1) खरीफ फसल
2) रबी फसल
3) ग्रीष्म फसल
1) खरीफ फसल -
वैसी फसल जिसकी बोआई वर्षाऋतु अर्थात जून- जुलाई में बोया जाता है तथा कटाई अक्टूबर -नवंबर में फसल को काटा जाता है उसे खरीफ फसल कहा जाता है |
जैसे -धान ,मक्का, सोयाबीन,इत्यादि |
2) रबी फसल-
वैसी फसल जिसकी बुआई शीतऋतु में होती है अर्थात इसकी बुआई अक्टूबर माह में होता है तथा कटाई मार्च में होती है रबि फसल कहलाती है
जैसे- चना, मटर ,गेंहू ,सरसो ,इत्यादि |
3) ग्रीष्म फसल -
वैसी फसल जिसकी बुआई ग्रीष्मऋतु में होती है ग्रीष्म फसल कहलाता है |इसकी बुआई मार्च से जून के बीच होती है | इस फसल को अच्छे सिंचाई की व्यवस्था वाले क्षेत्र में लगाया जाता है |
इस फसल को जायद फसल भी कहा जाता है |
जैसे- धान,मक्का ,आलू को भी ग्रीष्म फसल के रूप में लगाया जाता है |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें