गुरुवार, 28 मई 2020

अवतल दर्पण में विभिन्न दूरियों पर रखी वस्तु का प्रतिबिंब और उसकी स्थिति

अवतल दर्पण में विभिन्न दूरियों पर रखी वस्तु का प्रतिबिंब  और उसकी स्थिति 

(1 ) जब वस्तु अवतल दर्पण के फोकस और ध्रुव के बिच रखा हो तो उसका प्रतिबिंब कहाँ बनता है ?

     जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने फोकस और ध्रुव के बीच स्थित हो तो उसका प्रतिबिंब दर्पण के पीछे बनता है |
        यह प्रतिबिंब आभासी ( काल्पनिक ) , सीधा , और वस्तु से बड़ा बनता है |



( 2 ) जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने फोकस पर स्थित हो तो उसका प्रतिबिंब कहाँ बनता है

      जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने फोकस पर स्थित रहता है उसका प्रतिबिंब अनंत पर बनता है |
     यह प्रतिबिंब वास्तविक उल्टा और वस्तु से काफी बड़ा बनता है |

उसका प्रतिबिंब अनंत पर बनता है

( 3 ) जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने वक्रता केंद्र और  फोकस के बीच स्थित हो तो उसका प्रतिबिंब कहाँ बनता है|

   जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने वक्रता केंद्र ( C ) और फोकस ( F ) के बिच रहता है तो उसका प्रतिबिंब ( A`B` ) वक्रता केंद्र और अनन्त के बीच बनता है |
       यह प्रतिबिंब वास्तविक उल्टा और वस्तु से बड़ा बनता है




( 4 ) जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने वक्रता केंद्र पर रहता है तो उसका प्रतिबिंब कहाँ बनता है 

     जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने वक्रता केंद्र पर रहता है तो उसका प्रतिबिंब ( A`B` ) वक्रता केंद्र पर ही बनता है
    यह प्रतिबिंब वास्तविक उल्टा और वस्तु के बराबर बनता है|



( 5 ) जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने अनंत और वक्रता केंद्र के बीच रहता है तो उसका प्रतिबिंब कहाँ बनता है 

     जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने अनंत और वक्रता केंद्र के बीच स्थित रहता है तो उसका प्रतिबिंब ( A`B`) वक्रता केंद्र ( C ) और फोकस ( F ) के बीच बनता है |
       यह प्रतिबिंब वास्तविक उल्टा और वस्तु से छोटा बनता है    |



( 6 ) जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने अनंत पर स्थित रहता है तो उसका प्रतिबिंब कहाँ बनता है 

       जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने अनंत पर होती है तो उसका प्रतिबिंब फोकस पर बनती है |
       यह प्रतिबिंब वास्तविक उल्टा , और वस्तु से छोटा बनता है |

Note ( जबी अवतल दर्पण के सामने अनंत दुरी से आती प्रकाश की समान्तर किरणे अवतल दर्पण पर आपत्तित होती है तो दर्पण से परावर्तित होकर फोकस तल के एक बिंदु पर मिलती है इसलिए अनंत पर स्थित वस्तु का प्रतिबिंब फोकस पर बनता है |)

इसे  भी देखे 

https://youtu.be/CkTqJkmpLwE


इसे भी देखें 
अवतल दर्पण और उत्तल दर्पण में अंतर 

https://kindui.blogspot.com/2020/05/avtal-darpan-or-utal-darpan-me-antar.html?m=1

इसे भी जाने 
रासायनिक समीकरण किसे कहते है 

https://kindui.blogspot.com/2020/06/blog-post_83.html?m=1

1 टिप्पणी: