शनिवार, 30 मई 2020

प्रकाश के अपवर्तन की व्याख्या या प्रकाश के अपवर्तन के कुछ पदों की परिभाषा

प्रकाश के अपवर्तन की व्याख्या या प्रकाश के अपवर्तन के कुछ पदों की परिभाषा 


( 1 ) आपतित किरण - जब प्रकाश दो माध्यमो को अलग करनेवाली सतह पर पड़ती है तो उस पड़नेवाली प्रकाश की किरण को आपतित किरण कहा जाता है |
( 2 ) आपतन बिंदु - वैसे बिंदु जिस पर आपतित किरण दिए हुए माध्यमो को अलग करनेवाली सतह से टकराती है उस बिंदु को आपतन बिंदु कहा जाता है |
( 3 ) अभिलम्ब  - किसी सतह के आपतन बिंदु पर खींचे गए लम्ब को अभिलम्ब कहा जाता है |
( 4 )  अपवर्तित किरण   -  जब प्रकाश की किरणे एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती है तो दूसरे माध्यम में मुड़कर जाती प्रकाश की किरण को अपवर्तित किरण कहा जाता है |
( 5 )  आपतन कोण  -  आपतित किरण और आपतन बिंदु पर खींचे गए अभिलम्ब के बिच जो कोण बनती है उसे आपतन कोण कहा जाता है |
( 6 )  अपवर्तन कोण -  अपवर्तित किरण और आपतन बिंदु पर खींचे गए अभिलम्ब के बिच जो कोण बनती है उसे अपवर्तन कोण कहा जाता है |

इसे भी जाने ------ 
उत्तल लेंस को अभिसारी और अवतल लेंस को अपसारी 

https://kindui.blogspot.com/2020/06/converging-diverging.html?m=1

रासायनिक समीकरण किसे कहते है  youtube पर देखे हमारी channel  
 N K EDUCATION ADDA  
पर CLASS 8th to 10th तक math और science का वीडियो देख सकते है 

https://youtu.be/JSAImnurmDI

प्रकाश का अपवर्तन किसे कहते है ? प्रकाश के अपवर्तन के नियम को लिखें ?

प्रकाश का अपवर्तन किसे कहते है ? प्रकाश के अपवर्तन के नियम को लिखें ? 

            प्रकाश का अपवर्तन 


जब प्रकाश की किरणे एक पारदर्शी माध्यम से दूसरे पारदर्शी में जाती है तो उसके दिशा में परिवर्तन होती है अर्थात मुड़ जाती है इस क्रिया को प्रकाश का परावर्तन कहा जाता है |

     अर्थात जब प्रकाश की किरणे एक पारदर्शी माध्यम से दूसरे पारदर्शी माध्यम में जाती है तो वह मुड़ जाती है इस मुड़ने की क्रिया को प्रकाश का अपवर्तन कहा जाता है |
 
                   My youtube video
 
                     प्राकाश का परावर्तन

 
         

       इसे अच्छी तरह से समझने के लिए एक प्रयोग का वर्णन कर रहे है -
     सबसे पहले एक ग्लास और एक पेन्सिल लेंगे
खाली ग्लास में एक पेन्सिल रख देते है इसके बाद उसे एक ओर देखते हुए ग्लास को पानी से लगभग आधा भर देते है |
    पानी की सतह पर ध्यान से देखते है तो पेन्सिल हमें मुड़ी हुई प्रतीत होती है इसके साथ साथ पेन्सिल अपनी वास्तविक स्थिति से थोड़ा मोटी भी प्रतीत होती है , यही नहीं चीनी की चासनी में रखे रसगुला अपनी वास्तविक आकार से बड़ा दिखाई देता है |

         ये सभी स्थिति प्रकाश के अपवर्तन के कारण होता है

           प्रकाश के अपवर्तन के नियम -


       प्रकाश के अपवर्तन के दो नियम है जो निम्नलिखित है

( 1 ) आपतित किरण , आपतन बिंदु पर डाला गया अभिलम्ब , और अपवर्तित किरण तीनो एक ही समतल में होते है |

( 2 ) किसी दो माध्यमो और प्रकाश के किसी विशेष वर्ण के लिए आपतन कोण की ज्या और अपवर्तन कोण की ज्या का अनुपात एक नियतांक  होता है |

प्रकाश के अपवर्तन की व्याख्या या प्रकाश के अपवर्तन के कुछ पदों की परिभाषा 

( 1 ) आपतित किरण -

           आपतित किरण - जब प्रकाश दो माध्यमो को अलग करनेवाली सतह पर पड़ती है तो उस पड़नेवाली प्रकाश की किरण को आपतित किरण कहा जाता है |

( 2 ) आपतन बिंदु - 

       आपतन बिंदु - वैसे बिंदु जिस पर आपतित किरण दिए हुए माध्यमो को अलग करनेवाली सतह से टकराती है उस बिंदु को आपतन बिंदु कहा जाता है |

( 3 ) अभिलम्ब  - 

         अभिलम्ब  - किसी सतह के आपतन बिंदु पर खींचे गए लम्ब को अभिलम्ब कहा जाता है |

( 4 )  अपवर्तित किरण   -  

                अपवर्तित किरण   -  जब प्रकाश की किरणे एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती है तो दूसरे माध्यम में मुड़कर जाती प्रकाश की किरण को अपवर्तित किरण कहा जाता है |

              आपतन कोण  -  आपतित किरण और आपतन बिंदु पर खींचे गए अभिलम्ब के बिच जो कोण बनती है उसे आपतन कोण कहा जाता है |

( 6 )  अपवर्तन कोण - 

                अपवर्तन कोण -  अपवर्तित किरण और आपतन बिंदु पर खींचे गए अभिलम्ब के बिच जो कोण बनती है उसे अपवर्तन कोण कहा जाता है |

आवर्धन किसे कहते है ? समझाएँ

आवर्धन किसे कहते है ? समझाएँ 

      आवर्धन ( magnification ) -


प्रतिबिंब की ऊंचाई और वस्तु की ऊंचाई के अनुपात को आवर्धन ( magnification ) कहा जाता है |
    आवर्धन को m से सूचित किया जाता है |



यदि वस्तु की ऊंचाई h और प्रतिबिंब की ऊंचाई h` हो तो दर्पण का आवर्धन 

           m = प्रतिबिंब की ऊंचाई / वस्तु की ऊंचाई 

           m = h` / h 

दिए गए चित्र में 

 ABP और A`P B` समरुप त्रिभुज है 

अतः A`B` / AB = P B` / P B -------- ( 1 )

चिन्ह परिपाटी के अनुसार 

प्रतिबिंब की ऊंचाई A`B` = - h`

वस्तु की ऊंचाई AB = + h 

वस्तु की दूरी PB = - u 

प्रतिबिंब की दूरी P`B` = - v

ऊपर के समीकरण ( 1 ) में इन मानो को रखने पर 

              - h` / + h = - v / - u

       या h`/ h = - v / u 

अतः आवर्धन 
      m = - v / u 

नोट -  ( चुकि वस्तु को दर्पण के मुख्य अक्ष के ऊपर की ओर रखा जाता है इसलिए वस्तु की ऊंचाई को धनात्मक लिया जाता है |अर्थात आभासी प्रतिबिंब की ऊंचाई को को धनात्मक लेते है |और वास्तविक प्रतिबिंब की ऊंचाई को ऋणात्मक लेते है क्योंकि वास्तविक प्रतिबिंब अक्ष के निचे  बनता है 
      आवर्धन m  के मान में ऋणात्मक चिन्ह का मतलब है कि प्रतिबिंब वस्तु की अपेक्षा उल्टा बनता है अर्थात प्रतिबिंब वास्तविक है और अगर m  का मान धनात्मक है तो इसका का मतलब है कि प्रतिबिंब आभासी है |)








शुक्रवार, 29 मई 2020

गोलीय दर्पण के फोकस दुरी और उसकी वक्रता त्रिज्या में सम्बन्ध स्थापित करें ? या सिद्ध करे की f = R/2

गोलीय दर्पण के फोकस दुरी और उसकी वक्रता त्रिज्या में ￰सम्बन्ध स्थापित करें ? अर्थात सिद्ध करे की f = R/2

उत्तर -

माना की B B` अवतल दर्पण है जिसका ध्रुव ( POLE ) P है और प्रधान अक्ष PC है | AB आपतित किरण है जो अवतल दर्पण के प्रधान अक्ष PC के समांतर और उसके निकट है |आपतित किरण AB अवतल दर्पण से परावर्तित होकर प्रधान अक्ष के F ( फोकस ) से होकर गुजरती है |

       परावर्तन के नियम से ,

            ㄥABC= ㄥCBF

लेकिन ㄥ ABC = ㄥBCF ( एकान्तर कोण से

      ㄥCBF = ㄥBCF

इसलिए BCF एक समद्विवाहु त्रिभुज है |

अतः BF = FC ( समद्विवाहु त्रिभुज होने के कारण )

चुकी अवतल दर्पण का द्वारक बहुत छोटा होता  है |अर्थात B बिन्दु P  के निकट होता है

       ஃ    BF = PF

  ஃ     PF = FC = PC / 2

या    F  = R / 27

इसे भी जाने 

दर्पण किसे कहते है  ये कितने प्रकार के होते है लिखे 
https://kindui.blogspot.com/2020/05/blog-post_97.html?m=1


अवतल दर्पण और उत्तल दर्पण में अंतर लिखे 

https://kindui.blogspot.com/2020/05/avtal-darpan-or-utal-darpan-me-antar.html?m=1

रासायनिक समीकरण किसे कहते है 


रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते है 


Class 8th से  10th  तक का math और science का वीडियो देखने के लिए हमारी  YOUTUBE CHANNEL 

N K EDUCATION ADDA 
को SUBSCRIBE करे और वीडियो को देखे 

https://youtu.be/_X4rdnJkJvQ

गुरुवार, 28 मई 2020

अवतल दर्पण में विभिन्न दूरियों पर रखी वस्तु का प्रतिबिंब और उसकी स्थिति

अवतल दर्पण में विभिन्न दूरियों पर रखी वस्तु का प्रतिबिंब  और उसकी स्थिति 

(1 ) जब वस्तु अवतल दर्पण के फोकस और ध्रुव के बिच रखा हो तो उसका प्रतिबिंब कहाँ बनता है ?

     जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने फोकस और ध्रुव के बीच स्थित हो तो उसका प्रतिबिंब दर्पण के पीछे बनता है |
        यह प्रतिबिंब आभासी ( काल्पनिक ) , सीधा , और वस्तु से बड़ा बनता है |



( 2 ) जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने फोकस पर स्थित हो तो उसका प्रतिबिंब कहाँ बनता है

      जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने फोकस पर स्थित रहता है उसका प्रतिबिंब अनंत पर बनता है |
     यह प्रतिबिंब वास्तविक उल्टा और वस्तु से काफी बड़ा बनता है |

उसका प्रतिबिंब अनंत पर बनता है

( 3 ) जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने वक्रता केंद्र और  फोकस के बीच स्थित हो तो उसका प्रतिबिंब कहाँ बनता है|

   जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने वक्रता केंद्र ( C ) और फोकस ( F ) के बिच रहता है तो उसका प्रतिबिंब ( A`B` ) वक्रता केंद्र और अनन्त के बीच बनता है |
       यह प्रतिबिंब वास्तविक उल्टा और वस्तु से बड़ा बनता है




( 4 ) जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने वक्रता केंद्र पर रहता है तो उसका प्रतिबिंब कहाँ बनता है 

     जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने वक्रता केंद्र पर रहता है तो उसका प्रतिबिंब ( A`B` ) वक्रता केंद्र पर ही बनता है
    यह प्रतिबिंब वास्तविक उल्टा और वस्तु के बराबर बनता है|



( 5 ) जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने अनंत और वक्रता केंद्र के बीच रहता है तो उसका प्रतिबिंब कहाँ बनता है 

     जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने अनंत और वक्रता केंद्र के बीच स्थित रहता है तो उसका प्रतिबिंब ( A`B`) वक्रता केंद्र ( C ) और फोकस ( F ) के बीच बनता है |
       यह प्रतिबिंब वास्तविक उल्टा और वस्तु से छोटा बनता है    |



( 6 ) जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने अनंत पर स्थित रहता है तो उसका प्रतिबिंब कहाँ बनता है 

       जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने अनंत पर होती है तो उसका प्रतिबिंब फोकस पर बनती है |
       यह प्रतिबिंब वास्तविक उल्टा , और वस्तु से छोटा बनता है |

Note ( जबी अवतल दर्पण के सामने अनंत दुरी से आती प्रकाश की समान्तर किरणे अवतल दर्पण पर आपत्तित होती है तो दर्पण से परावर्तित होकर फोकस तल के एक बिंदु पर मिलती है इसलिए अनंत पर स्थित वस्तु का प्रतिबिंब फोकस पर बनता है |)

इसे  भी देखे 

https://youtu.be/CkTqJkmpLwE


इसे भी देखें 
अवतल दर्पण और उत्तल दर्पण में अंतर 

https://kindui.blogspot.com/2020/05/avtal-darpan-or-utal-darpan-me-antar.html?m=1

इसे भी जाने 
रासायनिक समीकरण किसे कहते है 

https://kindui.blogspot.com/2020/06/blog-post_83.html?m=1

फोकस किसे कहते है ? या फोकस बिंदु किसे कहते है ?

फोकस किसे कहते है ? या फोकस बिंदु किसे कहते है ? 

            फोकस -

किसी प्रकाशीय स्रोत से निकलने वाली प्रकाश की किरणे अवतल दर्पण से परावर्तन के बाद जिस बिंदु पर मिलती है उस बिंदु स्रोत को फोकस कहा जाता है |
         इसे फोकस बिंदु भी कहा जाता है |


चित्र में F  बिंदु फोकस है |
फोकस को F  (  बड़ी F  )  से सूचित किया जाता है |
                    या
किसी प्रकाशीय स्रोत से निकलने वाली प्रकाश की किरणे उत्तल दर्पण से परावर्तन के बाद जिस बिंदु पर मिलती हुई प्रतीत होती है उस बिंदु स्रोत को फोकस कहा जाता है |
     इसे फोकस बिंदु भी कहा जाता है |
चित्र में F  बिंदु फोकस बिंदु है
फोकस को F  (  बड़ी F  ) से से सूचित किया जाता है |

                         या
किसी प्रकाशीय स्रोत से निकलने वाली प्रकाश की किरणे दर्पण से परावर्तन के बाद जिस बिंदु पर मिलती है या मिलती हुई प्रतीत होती है उस बिंदु स्रोत को फोकस कहा जाता है |
         इसे फोकस बिंदु भी कहा जाता है |
चित्र में F फोकस   बिंदु है |
फोकस को F  (  बड़ी F  )  से सूचित किया जाता है

फोकस दुरी किसे कहते है ? 

              फोकस दुरी -

दर्पण के ध्रुव और फोकस के बिच की दुरी को फोकस दुरी कहा जाता है |
    फोकस दुरी को f ( छोटी f ) से सूचित  किया जाता है |
चित्र में P  बिंदु से F  बिंदु तक की दुरी फोकस दुरी है |

इसे भी जाने  
class 8th to 10th का वीडियो देखने के लिए हमारी youtube channel 
        N K EDUCATION ADDA 
              को SUBSCRIBE करे 

https://youtu.be/CkTqJkmpLwE

अवतल￰ दर्पण और उत्तल दर्पण में अंतर लिखें या avtal darpan or utal darpan me antar kya hai ?

अवतल￰ दर्पण और उत्तल दर्पण में अंतर लिखें या avtal darpan or utal darpan me antar kya hai ?


अवतल दर्पण और उत्तल दर्पण में अंतर निम्नलिखित है -

( 1 ) वैसे गोलीय दर्पण जिसका परावर्तक सतह धसा हुआ होता है अवतल दर्पण कहलाता है |
     जबकि वैसे गोलीय दर्पण जिसका परावर्तक सतह उठा हुआ होता है उत्तल दर्पण कहलाता है |

( 2 ) अवतल दर्पण का कलई सतह उठा हुआ होता है |
              जबकि  उत्तल दर्पण का कलई सतह धसा हुआ होता है |
(  3 )  अवतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या ऋणात्मक होती है |
                   जबकि उत्तल दर्पण की वक्रता त्रिज्या धनात्मक होती है |
(  4 )  अवतल दर्पण की फोकस दुरी ऋणात्मक होती है |
                   जबकि  उत्तल दर्पण की फोकस दुरी धनात्मक होती है |
(  5 ) अवतल दर्पण में बना प्रतिबिंब वास्तविक और आभासी दोनों होता है |
          जबकि  उत्तल दर्पण में बना प्रतिबिंब सिर्फ आभासी होता है |
(  6 )  अवतल दर्पण में बना प्रतिबिंब वस्तु की अपेक्षा सीधा और उल्टा दोनों बनता है |
            जबकि उत्तल दर्पण में बना प्रतिबिंब  वस्तु की अपेक्षा  सीधा होता है 

रविवार, 24 मई 2020

उत्तल दर्पण किसे कहते है ? उत्तल दर्पण के उपयोग को लिखें ?

उत्तल दर्पण किसे कहते है ? उत्तल दर्पण के उपयोग को लिखें |

     उत्तल दर्पण - 


वैसे गोलीय दर्पण जिसका परावर्तक सतह उठा हुआ होता है तथा कलई सतह धसा हुआ होता है उत्तल दर्पण कहलाता है |



  *  उत्तल दर्पण की वक्रता त्रिज्या ( R ) तथा फोकस दुरी
( f ) धनात्मक होती है |

   *  उत्तल दर्पण में बना प्रतिबिंब आभासी होता है |

   *  उत्तल दर्पण में बना प्रतिबिंब वस्तु की अपेक्षा सीधा बनता है |

      उत्तल दर्पण के उपयोग -

           उत्तल दर्पण का उपयोग स्कूटर , मोटरकार , बस इत्यादि में उत्तल दर्पण का उपयोग साइड मिरर के रूप में करते है |
                क्योंकि उत्तल दर्पण वस्तु का प्रतिबिंब सीधा          बनाता है जिससे चालक को पीछे की वस्तु को देखने में   आसान होता है |

                              NOTE
       इसे भी जाने 
Class 8th to 10th तक के math और science का वीडियो देखने के लिए हमारी youtube channel 
N K EDUCATION ADDA 
को SUBSCRIBE कीजिए |

https://youtu.be/ddLDuJt8X0M

https://youtu.be/xMVN0MzeNE4

अवतल दर्पण किसे कहते है ? अवतल दर्पण के उपयोग को लिखें ?

अवतल दर्पण किसे कहते है ? अवतल दर्पण के उपयोग को लिखें ?

            अवतल दर्पण - - -

वैसे गोलीय दर्पण जिसका परावर्तक सतह धसा हुआ होता है तथा कलई सतह उठा हुआ होता है अवतल दर्पण कहलाता है


   * अवतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या तथा ( R ) तथा फोकस दुरी ( f ) ऋणात्मक होती है |

   *  अवतल दर्पण में बना प्रतिबिंब वास्तविक और आभासी दोनों होता है |

    *  अवतल दर्पण में बना प्रतिबिंब वस्तु की अपेक्षा  सीधा और उल्टा दोनों बनता है |

           अवतल दर्पण के उपयोग निम्नलिखित है -

( 1 ) अवतल दर्पण निकट रखी वस्तु का सीधा , बड़ा , तथा आभासी प्रतिबिंब बनाता है इसलिए इसका उपयोग हजामती दर्पण अर्थात दाढ़ी बनाने के लिए करते है |
( 2 ) अवतल दर्पण का उपयोग टार्च , वाहनों के हेडलाइट , तथा सर्च लाइट में परावर्तक के रूप में किया जाता है |
( 3 ) रोगीओ के कान , नाक , गले , दाँत , आदि की जाँच के लिए डॉक्टर अवतल दर्पण का ही उपयोग करते है |
( 4 ) सौर भठीओ में अवतल दर्पण का उपयोग होता है |क्योंकि सूर्य से आती ऊष्मा - ऊर्जा को  अवतल दर्पण द्वारा छोटी जगह पर केंद्रित किया जाता है और इससे प्राप्त ऊष्मा को कई प्रकार के काम में लाए जाते है |

इसे भी जाने

गोलीय दर्पण किसे कहते है  

https://kindui.blogspot.com/2020/05/blog-post_97.html?m=1

Class 8th से 10th तक के math  और science  के वीडियो देखने के लिए हमारी YOUTUBE  CHANNEL  

N K EDUCATION ADDA  
को subscribe करे और वीडियो को देखते रहिए 

https://youtu.be/_X4rdnJkJvQ

गोलीय दर्पण किसे कहते है ? इसके बारे में लिखें

गोलीय दर्पण किसे कहते है ? इसके बारे में लिखे 

               गोलीय दर्पण -

वैसे दर्पण जिसका परावर्तप सतह किसी खोखले गोले का एक भाग होता है गोलीय दर्पण कहलाती है |

     गोलीय दर्पण कांच के एक टुकड़े को कलई कर बनाया जाता है |

गोलीय दर्पण

             गोलीय दर्पण दो प्रकार के होते है -


( 1 ) अवतल दर्पण

( 2 ) उत्तल दर्पण

( 1 ) अवतल दर्पण -

वैसे गोलीय दर्पण जिसका परावर्तक सतह धसा हुआ होता है तथा कलई सतह उठा हुआ होता है उसे अवतल दर्पण कहा जाता है |

अवतल दर्पण


( 2 ) उत्तल दर्पण - 


वैसे गोलीय दर्पण जिसका परावर्तक सतह उठा हुआ होता है तथा कलई सतह धसा हुआ होता है उसे उत्तल दर्पण कहा जाता है |

उत्तल दर्पण

*   ध्रुव ( pole ) किसे कहते है ? 


गोलीय दर्पण के मध्य बिंदु को दर्पण का ध्रूव कहा जाता है |
दिए गए गोलीय दर्पण में p दर्पण का ध्रुव है |

*    वक्रता - केंद्र किसे कहा जाता है ?

गोलीय दर्पण जिस गोले का भाग होता है उस गोले के केन्द्र को दर्पण का वक्रता - केंद्र कहा जाता है |

*    वक्रता त्रिज्या किसे कहते है ?


गोलीय दर्पण जिस गोले का भाग होता है उसकी त्रिज्या को वक्रता त्रिज्या कहा जाता है |
दिए गए गोलीय दर्पण में PC = R , दर्पण की वक्रता त्रिज्या है   |

*    प्रधान अक्ष या मुख्य अक्ष किसे कहते है ?


गोलीय दर्पण के ध्रुव से वक्रता केंद्र को मिलाने वाली सरल रेखा को गोलीय दर्पण का प्रधान अक्ष कहा जाता है |


इसे भी जाने - 

अवतल दर्पण और उत्तल दर्पण में अंतर - 



रासायनिक समीकरण किसे कहते है -


रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते है 


क्लास 8th से 10th के math और science का वीडियो देखने के लिए हमारी YOUTUBE  CHANNEL  

N K EDUCATION ADDA 

को SUBSCRIBE करे और वीडियो को देखते रहीए 




शनिवार, 23 मई 2020

समतल दर्पण द्वारा बने प्रतबिंब की विशेषताओं को लिखें?

समतल दर्पण द्वारा बने प्रतबिंब की विशेषताओं को लिखें?

    समतल दर्पण द्वारा बने प्रतबिंब की विशेषताए निम्नलिखित है -----

( 1 ) समतल दर्पण में बने प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे बनता है |

( 2 ) समतल दर्पण में बने प्रतिबिंब का आकार वस्तु के आकार के बराबर होता है |

( 3 ) समतल दर्पण में बने प्रतिबिंब वस्तु की अपेक्षा सीधा बनता है |

( 4 ) इस दर्पण में बने प्रतिबिंब पार्श्विक रूप उल्टा होता है |
( 5 ) समतल दर्पण में बने प्रतिबिंब आभासी होता है अर्थात इसे पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता है |
( 6 ) समतल दर्पण में बने प्रतिबिंब दर्पण से उतना ही पीछे बनता है जितना वस्तु दर्पण से आगे होता है
* समतल दर्पण में

वस्तु की दुरी  = प्रतिबिंब की दुरी 

                 
                   My YouTube Video

    समतल दर्पण द्वारा बने प्रतबिंब की विशेषताओं


            

                            NOTE 


       CLASS 8TH TO 10TH तक का MATH और                SCIENCE का वीडियो देखने के लिए हमारी                              YOUTUBE CHANNEL 
                 N K EDUCATION ADDA 
                    को SUBSCRIBE करे 


वास्तविक प्रतिबिंब और आभासी प्रतिबिंब में अंतर लिखें ?

वास्तविक प्रतिबिंब और आभासी प्रतिबिंब में अंतर लिखें ?

      वास्तविक प्रतिबिंब और आभासी प्रतिबिंब में अंतर निम्नलिखित है ---- 

(1 ) जब किसी प्रकाशीय स्रोत से निकलने वाली प्रकाश की किरणे दर्पण से परावर्तन के बाद जिस बिंदु पर वास्तविक में मिलती है उसे उस बिंदु स्रोतको वास्तविक प्रतिबिंब कहा जाता है |

       जबकि जब किसी प्रकाशीय स्रोत से निकलने वाली प्रकाश की किरणे दर्पण से परावर्तन के बाद जिस बिंदु पर मिलती हुई प्रतीत होती है उसे उस बिंदु स्रोत की आभासी प्रतिबिंब कहते है |

( 2 ) वास्तविक प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सकता है |
      जबकि आभासी प्रतिबिंब को पर्दे पर नहीं प्राप्त किया जा सकता है |

( 3 ) आभासी प्रतिबिंब वस्तु की अपेक्षा हमेसा उल्टा बनता है |
    जबकि आभासी प्रतिबिंब वस्तु की अपेक्षा हमेसा सीधा बनता है |

( 4 ) वास्तविक प्रतिबिंब वस्तु की अपेक्षा छोटा बनता है |

     जबकि आभासी प्रतिबिंब वस्तु की अपेक्षा हमेसा बड़ा बनता है |

( 5 ) वास्तविक प्रतिबिंब को वास्तविक रेखाओं द्वारा दर्शाया जाता है |
         जबकि आभासी प्रतिबिंब को हमेसा बिन्दुओ  से  या टूटी  रेखाओं द्वारा दर्शाया जाता है |

                                  NOTE  
                               इसे भी जाने
       CLASS  8TH TO 10TH तक  का   MATH और             SCIENCE का  वीडियो को देखने के लिए हमारी                            YOUTUBE CHANNEL 
                     N K EDUCATION ADDA
                          को SUBSCRIBE करे 

https://youtu.be/xMVN0MzeNE4

https://youtu.be/ddLDuJt8X0M

प्रतिबिंब किसे कहते है ? प्रतिबिंब कितने प्रकार के होते है लिखें ?

प्रतिबिंब किसे कहते है ? प्रतिबिंब कितने प्रकार के होते है लिखें ?


          प्रतिबिंब - 


किसी प्रकाशीय स्रोत से निकलने वाली प्रकाश की किरणे दर्पण से परावर्तन के बाद जिस बिंदु पर मिलती है या जिस बिंदु पर मिलती हुई प्रतीत होती है उसे उस बिंदु स्रोत को प्रतिबिंब कहते है |
     
                     My YouTube video

    प्रतिबिंब किसे कहते है , वास्तविक और अभासी प्रतिबिंब

           

          प्रतिबिंब दो प्रकार के होते है - 

( 1 ) वास्तविक प्रतिबिंब ( rea image )

( 2 ) आभासी प्रतिबिंब या काल्पनिक प्रतिबिंब ( virtual image )

( 1 ) वास्तविक प्रतिबिंब ( rea image ) -


जब किसी प्रकाशीय स्रोत से निकलने वाली प्रकाश की किरणे दर्पण से परावर्तन के बाद जिस बिंदु पर मिलती है उसे उस बिंदु स्रोत को वास्तविक प्रतिबिंब ( rea image ) कहा जाता है |

         वास्तविक प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सकता है |

          वास्तविक प्रतिबिंब वस्तु की अपेक्षा हमेशा उल्टा बनता है |

( 2 ) आभासी प्रतिबिंब या काल्पनिक प्रतिबिंब ( virtual image ) -

       
जब किसी प्रकाशीय स्रोत से निकलने वाली प्रकाश की किरणे दर्पण से परावर्तन के बाद जिस बिंदु पर मिलती हुई प्रतीत होती है उसे उस बिंदु स्रोत को आभासी प्रतिबिंब कहते है |
        इसे काल्पनिक प्रतिबिंब भी कहते है |

आभासी प्रतिबिंब वस्तु की अपेक्षा हमेशा सीधा बनता है |
आभासी  प्रतिबिंब को पर्दे पर नहीं  प्राप्त किया जा सकता है |

                                NOTE 
          CLASS 8TH TO 10TH तक का वीडियो देखने                के लिए हमारी YOUTUBE  CHANNEL
                   N K EDUCATION ADDA 
                         को SUBSCRIBE करे 

               https://youtu.be/ddLDuJt8X0M

                           इसे भी जाने 
    वास्तविक प्रतिबिंब और आभासी प्रतिबिंब में अंतर लिखें ?
   
      समतल दर्पण द्वारा बने प्रतबिंब की विशेषताओं को लिखें?
   

          गोलीय दर्पण किसे कहते है ?
    अवतल दर्पण किसे कहते है ? अवतल दर्पण के उपयोग को लिखें



गुरुवार, 21 मई 2020

प्रकाश का परावर्तन किसे कहते है ?, परावर्तन के नियम को लिखें ? , आपतित किरण किसे कहते है ?,परावर्तित किरण किसे कहते है ?आपतन बिंदु किसे कहते है ? ,अभीलम्ब किसे कहते है ? , आपतन कोण किसे कहते है ?, परावर्तन कोण किसे कहते है ?

प्रकाश का परावर्तन किसे कहते है ?, परावर्तन के नियम को लिखें ? 

प्रकाश का परावर्तन --

जब प्रकाश किसी वस्तु से टकराकर लौटती है है तो उस प्रक्रिया को प्रकाश का परावर्तन कहा जाता है |
              अर्थात प्रकाश को किसी वस्तु से टकराकर लौटने की प्रक्रिया को प्रकाश का परावर्तन कहा जाता है |

                My YouTube video

                    प्राकाश का परावर्तन

 

        प्रकाश के परावर्तन के दो नियम है --

1) आपतित किरण , परावर्तित किरण तथा आपतन बिंदु पर खिंचा गया अभिलम्ब तीनो एक ही समतल में होते है |

2) आपतन कोण परावर्तन कोण के बराबर होता है

* आपतित किरण किसे कहते है ?

आपतित किरण -------

जब प्रकाश किसी प्रकाशीय स्रोत से निकल कर किसी सतह पर पड़ती है तो उसे आपतित किरण कहा जाता है |

* परावर्तित किरण किसे कहते है ?

परावर्तित किरण --


जब प्रकाश किसी प्रकाशीय स्रोत से निकल कर किसी वस्तु पर पड़ती है और उससे टकराने के बाद वापस लौट जाती है है तो इस किरण को परावर्तित किरण कहा जाता है |

* आपतन बिंदु किसे कहते है ?

      आपतन बिंदु --------

 आपत्तित किरण सतह के जिस बिंदु पर टकराती है उस बिंदु को आपतन बिंदु कहा जाता है |

* अभिलम्ब किसे कहते है ? 

         अभिलम्ब - 

किसी समतल सतह के किसी बिंदु पर खींचे हुए लम्ब को उस बिंदु पर अभिलम्ब कहते है |

* आपतन कोण किसे कहते है ?

             आपतन कोण -

आपत्तित किरण तथा आपतन बिंदु पर खींचे गए अभिलम्ब के बिच जो कोण बनता है उसे आपतन कोण कहा जाता है |

* परावर्तन कोण किसे कहते है ?

               परावर्तन कोण ---------

परावर्तित किरण तथा आपतन बिंदु पर खींचे  गए अभिलम्ब के बीच जो कोण बनता है उसे परावर्तन कोण कहा जाता है|

                              NOTE                            
                          इसे भी जाने 

                      गोलीय दर्पण किसे कहते है 

https://kindui.blogspot.com/2020/05/blog-post_97.html?m=1

        वास्तविक प्रतिबिम्ब और आभासी प्रतिबिम्ब में अंतर 

https://kindui.blogspot.com/2020/06/blog-post_0.html?m=1

           Class 8th से 10th तक का math और                        science का वीडियो देखने के लिए हमारी                                     youtube channel 

                       N K EDUCATION ADDA 

                     को SUBSCRIBE करे और वीडियो को                                        देखते रहिए 

                https://youtu.be/_X4rdnJkJvQ


पारदर्शी किसे कहते है ?, पारभाषी किसे कहते है ? , अपारदर्शी किसे कहते है ?

पारदर्शी किसे कहते है ?, पारभाषी किसे कहते है ? , अपारदर्शी किसे कहते है ?



            * पारदर्शी या पारदर्शी पदार्थ -


              वैसे पदार्थ जिससे होकर प्रकाश आसानी        आर - पार हो जाती है पारदर्शी कहलाती है |इसे        पारदर्शी पदार्थ भी कहते है |
                जैसे - हवा , कांच , पानी आदि ये सभी                पारदर्शी पदार्थ है ये सभी वस्तुओं से प्रकाश                आसानी से गुजर जाती है |

                * परभाषी किसे कहते है ?

               * पारभाषी या पारभाषी पदार्थ -


            वैसे पदार्थ जिससे प्रकाश की किरणे अल्प          मात्रा में गुजरती है पारभाषी कहलाती है |इसे            पारभाषी पदार्थ भी कहते है |
            जैसे - तेल लगा हुआ कागज ,घिसा हुआ              कांच ,आंख की पलक ,दूध आदि ये वस्तु से              प्रकाश अल्प मात्रा में गुजरती      है |

    * अपारदर्शी या अपारदर्शी पदार्थ किसे कहते है ?


        अपारदर्शी या अपारदर्शी पदार्थ -

         वैसे पदार्थ जिससे प्रकाश की किरणे बिलकुल       ही नहीं आर - पार होती है अपारदर्शी या अपारदर्शी      पदार्थ कहलाती है |
        जैसे - पत्थर , लोहा , लकड़ी इत्यादि ये सभी         अपारदर्शी पदार्थ है |इन सभी वस्तुओं से प्रकाश         की  किरणें बिलकुल ही नहीं गुजरती है |

                        NOTE 
       CLASS 8TH TO 10TH तक का MATH            और SCIENCE का वीडियो देखने के लिए                  हमारी YOUTUBE CHANNEL 
              N K EDUCATION ADDA 
                 को SUBSCRIBE कीजिए

         https://youtu.be/ddLDuJt8X0M

प्रकाश की किरणे किसे कहते है ?किरणपुंज किसे कहते है ? प्रकाश की किरणपुंज कितने प्रकार के होते है वर्णन करें ?

प्रकाश की किरणे किसे कहते है ?किरणपुंज किसे कहते है ? प्रकाश की किरणपुंज कितने प्रकार के होते है वर्णन करें ?

                     प्रकाश की किरणे 

            किसी प्रदीप्त पदार्थ से निकलनेवाली प्रकाश सरल            रेखाओ में सभी दिशा में जाती है |एक सरल रेखा में         चलने वाली प्रकाश को प्रकाश की किरण कहा जाता है |

             * किरणपुंज किसे कहा जाता है ?

                         किरणपुंज -

              प्रकाश की किरणों की समूह को किरणपुंज कहा            जाता है |

             किरणपुंज मुख्यतः तीन प्रकार के होते है -

     1) अपसारी किरणपुंज

     2) अभिसारी किरणपुंज

     3) समान्तर किरणपुंज

         1) अपसारी किरणपुंज किसे कहते है ? 

                   अपसारी किरणपुंज 


            वैसे किरण पुंज जिसमे प्रकाश की किरणें एक बिंदु      से निकल कर आगे की ओर फैलती चली जाती है अपसारी     किरण पुंज कहलाती है |

        2) अभिसारी किरण पुंज किसे कहते है ?

                   अभिसारी किरणपुंज --

       वैसे किरण पुंज जिसमे प्रकाश की किरणें एक बिंदु पर        आकर मिलती है या मिलती हुई प्रतीत होती है अभिसारी        किरण पुंज कहलाती है |

           3) समान्तर  किरणपुंज किसे कहते है ?

                          समान्तर  किरणपुंज -


           वैसे किरण पुंज जिसमे प्रकाश की किरणे एक दूसरे          के समान्तर होती है समान्तर किरणपुंज कहलाती है |


                                 इसे भी जाने
                 https://youtu.be/gs9tOsjB-xI

प्रदीप्त किसे कहते है ? या प्रदीप्त क्या है ? , प्रकीर्णन किसे कहते है ? , अप्रदिप्त वस्तु या अप्रदिप्त किसे कहते है ?

प्रदीप्त किसे कहते है ?  या प्रदीप्त क्या है ?

                          प्रदीप्त -

       वैसी वस्तुएँ जिससे प्रकाश उत्सर्जित होती है              प्रदीप्त कहलाती है इसे दीप्तिमान भी कहा जाता        है |

     जैसे - सूर्य , बिजली का जलता बल्ब आदि|


     अप्रदिप्त वस्तु या अप्रदिप्त किसे कहते है ?  

                   अप्रदिप्त वस्तु ----

           वैसी वस्तुएँ जिससे प्रकाश नहीं निकलती है              अप्रदिप्त वस्तु कहलाती है |

          जैसे - टेबुल कुर्सी किताब पौधे कलम आदि                सभी अप्रदिप्त वस्तु है |


              प्रकीर्णन किसे कहते है ? 

                       प्रकीर्णन -

     जब प्रकाश किसी सूक्ष्मकणो पर पड़ती है तो वे             कण उस पर पड़नेवाली प्रकाश की कुछ किरणों
      ( ऊर्जा ) को अवशोषित कर लेती है और फिर 
     उसे चारो ओर विकिरित कर देती है इस प्रक्रिया
     को प्रकीर्णन कहा जाता है |

           जिस पर सूर्य का प्रकाश सीधे नहीं पड़ता है            इसी प्रकीर्णन प्रक्रिया के कारण हम किसी वस्तु          को देख पाते है |

                     इसे भी देखें

          https://youtu.be/gs9tOsjB-xI

प्रकाश किसे कहते है ?, या प्रकाश क्या है ?

    प्रकाश किसे कहते है ?, या प्रकाश क्या है ? 

                           प्रकाश   

       प्रकाश वह भौतिक कारक है जिसकी सहायता        से हमलोग किसी वस्तुओ को देख पाते है |

                                या 

       वैसी भौतिक कारक जिसकी सहायता से मनुष्य             या जीव जंतु किसी वस्तुओं को देख पाता हैं                 प्रकाश कहलाता है |
        वास्तव में प्रकाश जब किसी वस्तु से टकराती है       तो वह प्रकाश उस वस्तु से टकराकर हमारी आँखों       तक जिसकी सहायता से हम उस वस्तु को देख          पाते है |

                         प्रकाशस्रोत   

          वैसी वस्तु जिससे प्रकाश निकलती है प्रकाश        स्रोत कहलाती है |
   कुछ प्रकाशस्रोत प्राकृतिक होते और कुछ मानव          निर्मित भी होते है |
                    जैसे -- सूर्य , तारे, आदि प्राकृतिक                  प्रकाशस्रोत है |
             बिजली का जलता बल्ब या ट्यूब मोमबत्ती           लालटेन इत्यादि मानव निर्मित प्रकाश स्रोत है |   

                इसे भी देखें
     https://kindui.blogspot.com/2020/07/blog-post_77.html?m=1

                    MATH KA VIDEO

https://www.youtube.com/channel/UCtLt476T0I-t-mOTAHo30rA

गुरुवार, 14 मई 2020

फलो तथा सब्जिओ का भण्डारण कहाँ किया जाता है ?

फलो तथा सब्जिओ का भण्डारण कहाँ किया जाता है ?

फलो तथा सब्जिओ का भण्डारण शीतागार में किया जाता है इस शीतागार का तापमान शून्य डिग्री सेंटीग्रेड से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहता है जिसके कारण सूक्ष्मजीवों की वृद्धि नहीं हो पाती है जिससे फल और सब्जी सुरक्षित रहता है |

कल्टीवेटर का उपयोग क्यों किया जाता है ?

कल्टीवेटर का उपयोग क्यों किया जाता है ?

कल्टीवेटर का उपयोग खेतो की जुताई में किया जाता है ताकि इसके उपयोग से खेतो की जुताई में श्रम तथा समय दोनों की बचत हो और खेतो की जुताई अच्छी ढंग से हो |खेतो की जुताई अच्छी ढंग से होने से खेतो में नमी बनाने की क्षमता अधिक हो जाती जिससे फसल को नमी ज्यादा मिल पाती है |इससे पौधो के जड़ो में पानी अच्छी ढंग से मिल पाती है |
खेतों की जुताई अच्छी ढंग से होने से खेतों में फसल का पैदावार अच्छी होती है |

What is harvesting called? Describe the different stages of harvesting?

What is harvesting called? Describe the different stages of harvesting?

When the crop is ripened, that is, the crop is ready, the process of cutting it is called harvesting.
          It takes three to four months for the crop to be ready. Harvesting of crops is done by sickle. Nowadays harvesting of crops is done by diesel or petrol powered harvester machine. After harvesting of grain, the grain is rosemary.  Or is separated by threshing which is accompanied by a peel which is separated by the process of Osai.

फसल कटाई किसे कहते है ?फसल कटाई के विभिन्न चरणों का वर्णन करें?

फसल कटाई किसे कहते है ?फसल कटाई के विभिन्न चरणों का वर्णन करें?

जब फसल पक जाती है अर्थात फसल तैयार हो जाती है तो उसे काटने की प्रक्रिया को कटाई कहा जाता है |
          फसल को तैयार होने में तीन से चार महीने का समय लगता है फसलों की कटाई हँसिया के द्वारा की जाती है |आजकल फसलों की कटाई के लिए डीजल या पेट्रोल चालित हार्वेस्टर मशीन के द्वारा की जाती है |अनाज की कटाई के बाद उसके दाने को दौनी या थ्रेसिंग द्वारा अलग किया जाता है इसके साथ छिलका होती है जिसे ओसाई की प्रक्रिया के द्वारा अलग किया जाता है |

What is irrigation? Describe the different ways of irrigation?

What is irrigation?  Describe the different ways of irrigation?

Irrigation-

The process of providing water to crops is called irrigation.

Following are the different methods of irrigation -

Traditional methods of irrigation such as ghirni, chainpump, dhekali, rahat, etc., carry water to the fields.  Now diesel or electric mechanical pumps are used to draw water from most of the water sources. Now spraying system and drip system are used to prevent water wastage.

सिंचाई किसे कहते है ? सिंचाई के विभिन्न तरीको का वर्णन करें?

सिंचाई किसे कहते है ? सिंचाई के विभिन्न तरीको का वर्णन करें?

सिंचाई-

फसलों को पानी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सिंचाई कहा जाता है |

सिंचाई के विभिन्न तरीका निम्नलिखित है -

सिंचाई के परम्परागत तरीका जैसे घिरनी ,चेनपम्प ,ढेकली , रहट, इत्यादि द्वारा खेतो में पानी पहुँचाया जाता है | अब ज्यादातर जलस्रोतों से पानी को खींचने के लिए डीजल या विधुत से चलनेवाले यांत्रिक पम्प का प्रयोग किया  जाता है |अब जल की बर्बादी रोकने के लिए छिड़काव तंत्र तथा ड्रिप तंत्र का प्रयोग किया जाता है|

Why is weed control necessary ? , or why is weed control necessary ?

Why is weed control necessary , or why is weed control necessary ?

Weed that grows spontaneously with field-grown plants that use the nutrients available to crops, water, sunlight, space, etc.  , which adversely affects the crop yield in the field, so weed control from crops is essential   Is

खरपतवार नियंत्रण क्यों आवशयक है ?या खरपतवार को नियंत्रण करना क्यों जरुरी है ?

खरपतवार नियंत्रण क्यों आवशयक है ?या खरपतवार को नियंत्रण करना क्यों जरुरी है ?

खरपतवार जो खेतों में उगनेवाले पौधों के साथ स्वतः उग जाता है जो फसलों को उपलब्ध होनेवाले पोषक तत्व ,जल ,सूर्य का प्रकाश ,स्थान इत्यादि का उपयोग करता है जिसका प्रतिकूल प्रभाव खेतों में होनेवाले फसलों की पैदावार पर पड़ती है इसलिए फसलों से खरपतवार नियंत्रण आवश्यक है |

बीजारोपण के पूर्व खेतो की जुताई क्यों आवश्यक है ? या बीजारोपण के पहले खेतो की जुताई क्यों करते है ?

बीजारोपण के पूर्व खेतो की जुताई क्यों आवश्यक है ? या बीजारोपण के पहले खेतो की जुताई क्यों करते है ?

मिट्टी एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है जिसमे पौधे उत्पन्न तथा विकसित होते है , मिट्टी की ऊपरी परत जो उपजाऊ  होती है जिससे पौधे को जल तथा पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है  मिट्टी को उलटने पलटने से पोषक तत्व मिट्टी की ऊपरी परत में आ जाती है |तथा मिट्टी के कणो के बिच वायु संचरण भी बढ़ जाती है | जिससे पौधों की जड़ो को श्वसन में मदद मिलती है इसलिए बीजारोपण के पहले खेतो की जुताई की आवशयकता होती है |

फसलों के लिए सिंचाई क्यों आवश्यक है ,? या फसलो को सिंचाई की आवशयकता क्यों पड़ती है

फसलों के लिए सिंचाई क्यों आवश्यक है ,? या फसलो को सिंचाई की आवशयकता क्यों पड़ती है?

                        फसलों की समस्त जैविक क्रियाओं ,जैसे अंकुरण ,प्रकाशसंश्लेषण , अवशोषण ,वाष्पोत्सर्जन ,रसारोहण  इत्यादि के लिए जल की आवश्यकता पड़ती है तथा फसलों की उचित वृद्धि एवं विकास के लिए जल की आवश्यकता होती है इसलिए फसलों को सिंचाई की आवश्यकता होती है |

What is symbiosis or what is symbiosis? Or write the definition of symbiosis?

What is symbiosis or what is symbiosis?  Or write the definition of symbiosis?

When a legume crop is planted in the process of crop rotation, a bacterium called Rhizobium is found in the legumes of this leguminous crop, Rhizobium gets its food from these glands and also creates its habitat, instead the Rhizobium bacterium fixes the gas present in the atmosphere.  It turns it into a nitrogen compound like nitrate, which increases the fertility of the soil.  In this way there is a beneficial partnership between legume crop glands and Rhizobium bacteria called symbiosis.

सहजीवन क्या है या सहजीवन किसे कहते है ? या सहजीवन की परिभाषा लिखें?

सहजीवन क्या है या सहजीवन किसे कहते है ? या सहजीवन की परिभाषा लिखें?

जब फसल चक्रण की प्रक्रिया में फलीदार फसल लगाया जाता है तो इस फलीदार फसल की ग्रन्थिओ में राइजोबियम नामक जीवाणु पाया जाता है ,राइजोबियम अपना भोजन इन ग्रन्थिओ से प्राप्त करता है तथा अपना वासस्थान भी बनाता है इसके बदले राइजोबियम जीवाणु वायुमंडल में मौजूद गैस का स्थिकरण कर इसे नाइट्रेट जैसे नाइट्रोजन के यौगिक में बदल देता है जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होती है| इस प्रकार फलीदार फसल की ग्रंथियां तथा राइजोबियम जीवाणु के बीच जो लाभदायक साझेदारी होती है जिसे सहजीवन कहा जाता है |

Why are plants autotrophic? Or why is the plant called autotroph?

Why are plants autotrophic?  Or why is the plant called autotroph?

The green plant does not depend on any other organism for its food, that is, the plant synthesizes its own food, hence the plant is called autotroph.

पौधे स्वपोषी क्यों होते है ? या पौधे को स्वपोषी क्यों कहा जाता है ?

पौधे स्वपोषी क्यों होते है ? या पौधे को स्वपोषी क्यों कहा जाता है ?

हरे पौधे अपना भोजन के लिए किसी दूसरे जीव पर निर्भर नहीं होता है अर्थात पौधे अपना भोजन का संश्लेषण स्वयं करता है इसलिए पौधे को स्वपोषी कहा जाता है |

Write the difference between fertilizer and fertilizer?

Write the difference between fertilizer and fertilizer?

The following is the difference between fertilizer and fertilizer -

1) Fertilizer is inorganic chemical material which is produced in factories. While fertilizer is organic material which is formed by decomposition of plant and animal wastes in nature.
2) Fertilizer is often used in the fields after sowing the crop, while fertilizer is used in the fields at the time of plowing before crop sowing.
3) Fertilizer does not provide humus to the soil, while fertilizer gives the soil more humus.              4) Storage, transportation and use of fertilizer is very easy, whereas storage, transport and use of fertilizer is harder than fertilizer.
5) Fertilizers are abundant in plant nutrients like phosphorus, potassium, and nitrogen whereas in compost the plant nutrient is less than fertilizer.

उर्वरक और खाद में अंतर लिखें?

उर्वरक और खाद में अंतर लिखें?

उर्वरक और खाद में अंतर निम्नलिखित है -

1) उर्वरक अकार्बनिक रासायनिक पदार्थ है जिसका निर्माण फैक्टिरिओ में होता है|जबकि खाद कार्बनिक पदार्थ है जिसका निर्माण प्रकृति में पादप तथा जन्तुओ के अपशिष्टों के अपघटन के द्वारा होता है|
2)  उर्वरक का प्रयोग प्रायः खेतो में फसल बुआई के बाद करते है जबकि खाद का प्रयोग खेतो में फसल बुआई के पहले जुताई के समय किया जाता है|
3)  उर्वरक से मिट्टी को ह्यूमस की प्राप्ति नहीं होती है जबकि खाद से मिट्टी को अधिक मात्रा में ह्यूमस की प्राप्ति होती है|
4)  उर्वरक का भण्डारण ,परिवहन तथा इसका उपयोग काफी आसान होता है जबकि खाद का भण्डारण ,परिवहन तथा इसका उपयोग उर्वरक की अपेक्षा कठिन होता है|
5)  उर्वरक में पादप पोषक तत्व जैसे फास्फोरस ,पोटैशियम ,तथा नाइट्रोजन प्रचुर मात्रा में होता है जबकि खाद में पादप पोषक तत्व उर्वरक की अपेक्षा कम होता है|

What is manure? Or what is manure?Write the difference between fertilizer and fertilizer?

What is manure? Or what is manure?

The organic matter which is produced by the decomposition of waste materials of plants and animals is called manure.

Write the difference between fertilizer and fertilizer?

1)Fertilizer is a chemical substance that supplies the special nutrients potassium, nitrogen, phosphorus, etc. to the fields, which greatly increases the yield of the crop.whereas
The organic matter which is produced by the decomposition of waste materials of plants and animals is called manure.
2) Fertilizer is manufactured in factories while manure is manufactured by putting it in a pit of plant and animal wastes at home and covering it on top.

खाद किसे कहते है ?या खाद क्या है ?उर्वरक और खाद में अंतर लिखें?

खाद किसे कहते है ?या खाद क्या है ?

वैसे कार्बनिक पदार्थ जिसका निर्माण जिसका निर्माण पौधों तथा जन्तुओ के अपशिष्ट पदार्थो के अपघटन के द्वारा होता है खाद कहलाता है|

उर्वरक और खाद में अंतर लिखें?

1)उर्वरक एक रासायनिक पदार्थ है जो विशेष पोषक तत्व पोटैशियम ,नाइट्रोजन ,फास्फोरस इत्यादि की पूर्ति खेतो को करता है ,जिससे फसल की उपज में काफी वृद्धि होती है जबकि ,
वैसे कार्बनिक पदार्थ जिसका निर्माण जिसका निर्माण पौधों तथा जन्तुओ के अपशिष्ट पदार्थो के अपघटन के द्वारा होता है खाद कहलाता है|
2)  उर्वरक का निर्माण फैक्टिरियों में होता है जबकि खाद का निर्माण घर पर पौधे एवं जन्तुओ के अपशिष्टों के एक  गड्डा में डाल कर तथा उसको ऊपर से ढककर इसका निर्माण किया जाता है |

बुधवार, 13 मई 2020

उर्वरक किसे कहते है ? या उर्वरक क्या है ?

उर्वरक किसे कहते है ? या उर्वरक क्या है ?

उर्वरक एक रासायनिक पदार्थ है जो विशेष पोषक तत्व पोटैशियम ,नाइट्रोजन ,फास्फोरस इत्यादि की पूर्ति  खेतो को करता है ,जिससे फसल की उपज में काफी वृद्धि होती है|

फसल -चक्रण की परिभाषा लिखें? या फसल चक्रण किसे कहते है ? या फसल चक्रण क्या है ? फसल चक्रण से क्या लाभ है ?

फसल -चक्रण की परिभाषा लिखें? या फसल चक्रण किसे कहते है ? या फसल चक्रण क्या है ? फसल चक्रण से  क्या लाभ है ?

फसल चक्रण -

एक ही खेतो में फसल को अदल -बदल  कर लगाने की प्रक्रिया को फसल चक्रण कहा जाता है | अर्थात कोई दो फसलों के बीच एक फलीदार फसल लगाने की प्रक्रिया को फसल चक्रण कहा जाता है |                                                         फसल चक्रण मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने में मदद करती है |
https://rosqb6vb1cqp.com/bibgbj8w6?key=